Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

चीनी बैटरी निर्माता कंपनी तलाश रही है हरियाणा में निवेश की संभावनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : हरियाणा के इज ऑफ डूइंग बिजनेस मॉडल की लोकप्रियता देश की सीमाओं से पार जा चुकी है और अब विदेशी प्रतिनिधिमंडल इस मॉडल से प्रभावित होकर हरियाणा में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में चीन की एक नामी बैटरी निर्माता कंपनी इन दिनों हरियाणा में निवेश के लिए जगह की खोज में है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने आज गुरुग्राम के मंडल आयुक्त अशोक सांगवान से इस सिलसिले में भेट की।

यह चीनी कम्पनी इलेक्ट्रिकल वाहनों में प्रयोग होने वाली एडवांस्ड हाई वॉल्यूम उच्च गुणवत्ता की रिचार्जेबल लिथियम आयन पॉलीमर बैट्री सेल,पैक और सिस्टम इंटीग्रेशन के निर्माण क्षेत्र में काम करती है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने गुरुग्राम के मंडल आयुक्त अशोक सांगवान से उनके गुरुग्राम स्थित कार्यालय में भेट की और अपनी मंशा जाहिर की। इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारीगण भी उनके साथ थे। यह चीनी बैटरी निर्माता कंपनी हरियाणा में अपना लिथियम आयन बैटरी बनाने का एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट लगाने के लिए लगभग 160 एकड़ भूमि की तलाश में है.उन्होंने बताया कि यह बैटरी हरियाणा में इलेक्ट्रिकल व्हीकल में प्रयोग हो सकेगी और कंपनी का दावा है कि वह अगले 3 वर्षों में यहां पर भारी निवेश करके 4000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देगी ।



श्री सांगवान ने हरियाणा में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाने पर चीनी कंपनी के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मॉडल के बारे में विस्तार से बताया, जिसके दम पर हरियाणा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत के राज्यों में तीसरे स्थान पर तथा उत्तर भारतीय राज्यों में पहले स्थान पर आ गया है। राज्य सरकार की तरफ से श्री सांगवान ने इस कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा कि वे हरियाणा के सोनीपत जिला के खरखोदा तथा हिसार में अपना प्लांट लगाने के लिए संभावनाएं तलाशे और उन जगहों का निरीक्षण करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई उद्यमी प्रोत्साहन नीति में राज्य को चार क्लस्टरो में विभाजित किया गया है और सबसे पिछड़े डी श्रेणी क्लस्टर में उद्योग लगाने के लिए कुछ रियायतें भी दी जा रही है। डी श्रेणी क्लस्टर में अभी तक कोई बड़ी या मध्यम औद्योगिक इकाई नहीं है।चीनी कंपनी के प्रतिनिधिमंडल की गुरुग्राम मंडल आयुक्त के साथ यह बैठक इन्वेस्ट इंडिया द्वारा आयोजित करवाई गई थी। इस बैठक में इन्वेस्ट इंडिया से पवन चौधरी और एचएसआईआईडीसी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

पत्नी, 3 बेटियों और 1 बेटे को कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक दवाइयां मिला कर पीला, सभी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं-मेदांता अस्पताल

Ajit Sinha

सैकड़ों लोगों ने आज बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को लेकर प्रदेश सरकार और जनता को जगाने की कोशिश की, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!