Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने 4 ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया हैं जो कम समय अमीर बनना चाह्ता था

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :कम वक़्त में अमीर बनने के चाह ने एक कंपनी के एक कर्मचारी और उसके 4 दोस्तों को लूटेरा बना दिया। आज क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने ऐसे चार लूटेरे को गिरफ्तार किए हैं. पुलिस ने पकड़े गए चारों लूटेरे के कब्जे से दो देशी कट्टे और कंपनी से चराए गए 350 किलो कॉपर बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ तीन अलग -अलग थानों मुकदमें दर्ज हैं। आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया.

सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गश्त के दौरान रोहित उर्फ़ गैंडा , रोहित , कुलदीप उर्फ़ कल्लू व मनोज उर्फ़ मौजी निवासी मुंझेड़ी ,फरीदाबाद को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किए हैं, इन सभी के पास से दो अवैध देशी कट्टे बरामद किए हैं। इस मामले में थाना सेक्टर -31 व खेड़ीपुल थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।



पूछताछ के दौरान रोहित उर्फ़ फूटडी ने पुलिस को बताया कि आईएमटी इलाके के एक कंपनी में बतौर एक कर्मचारी के पद पर कार्य करता था। इस दौरान उसके मन में अमीर बनने का ख्याल आया और अपने दोस्त रोहित उर्फ़ गैंडा,मनोज व कुलदीप व एक अन्य शख्स को अपने ही कंपनी में चोरी करने की योजना पिछले दिनों बनाई थी और योजनाबद्ध तरीके से अपने दोस्तों के साथ मिल कर अपने ही कंपनी में चोरी की वारदात कोअंजाम दिया था। उनका कहना हैं कि इन लोगों के पास से चोरी के 350 किलो ग्राम कॉपर बरामद किए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: गोल्ड फ्लैक सिगरेट की बड़ी डब्बी की जगह गलती से छोटी डब्बी देने पर 4 लड़कों ने दुकानदार पर चलाई गोली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शनिवार को होगा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन: सीजेएम सुकिर्ती

Ajit Sinha

युवा क्रिकेटरों से रणजी ट्रॉफी और टूर्नामेंट खिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में दो कोच अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!