Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पिस्तौल की नोंक पर स्कूटर सवार शख्स से 10 लाख रुपए लूटने के मामले में दो लूटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : केशवपुरम थाना पुलिस ने आज पिस्तौल की नोंक पर 10 लाख रुपए लूटने के एक मामले में दो लूटेरों को गिरफ्तार किए हैं , पुलिस ने पकड़े गए दोनों लूटेरों के कब्जे से नगद 4 लाख रुपए , एक पिस्तौल व एक स्कूटी बरामद किए हैं। यह जानकारी आज डीसीपी नार्थ वेस्ट ,विजनता आर्य ने प्रेस नोट जारी कर दिए हैं.

डीसीपी नार्थ वेस्ट विजनता आर्य ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीते 22 जुलाई के एक शख्स एक थैली में 10 लाख रुपए नगद भर कर अपने स्कूटर की दिग्गी में रख कर कृष्ण कुमार लॉरेंस रोड,दिल्ली से संधेस विहार ,प्रीतमपुरा की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में दो बाइक सवार लूटेरों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर उनसे स्कूटर की चाभी छीन लिया और स्कूटर की दिग्गी खोल कर नोटों से भरा बैंग लूट कर फरार हो गए उस थैले में 10 लाख रूपए रखे हुए थे।



उनका कहना हैं कि इस संबंध में थाना केशवपुरम में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस केस की गंभीरता को देखते हुए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की गई थी और उनकी टीम ने जांच के दौरान दो लूटेरे को गिरफ्तार किए हैं जिनके नाम कमलेश उर्फ़ काला निवासी सिरोही ,राजस्थान उम्र 27 साल व आकाश निवासी सुल्तान पुरी ,दिल्ली उम्र 26 साल हैं। उनका कहना हैं कि पकड़े गए लूटेरों से एक पिस्तौल , एक स्कूटी व 4 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। अभी तक गिरफ्तार किए गए लूटेरों से पूछताछ जारी हैं।

Related posts

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी बाड्रा में इंदिरा गांधी की झलक, उत्तरप्रदेश की बेटी भी और बहू भी, जानें कैसी है प्रियंका गांधी की निजी जिंदगी

Ajit Sinha

राहुल गांधी की भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर न्यूज़ चैनल ने मांगी माफ़ी, अब भाजपा के लोग उस वीडियो को कर रहे वायरल-कांग्रेस

Ajit Sinha

फरीदाबाद:महिला से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को एनआईटी  महिला थाने की टीम ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!