Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में शुरू तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला संसद

सवांददाता,आंध्र प्रदेश: विधानसभा की ओर से ‘महिला सशक्तिकरण-लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला संसद:एनडब्ल्यूपी: कार्यक्रम का आयोजन आज से अमरावती में शुरू हुआ।बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और पी अशोक गजपति राजू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी, बांग्लादेश संसद की अध्यक्ष शिरीन चौधरी, गांधीवादी इला भट्ट, अभिनेत्री मनीषा कोइराला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम पवित्र संगम में आयोजित हो रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रोत्साहित और सक्षम करना है। महिलाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नए विचार और अवधारणा पैदा करना भी इस कार्यक्रम के लक्ष्यों में शामिल है।इस कार्यक्रम में एक ‘इंटरनेशनल वुमन आइकन ऑफ द वर्ल्ड’ अवॉर्ड और 12 बेस्ट यंग एचीवर्स अवार्ड भी दिए जाएंगे।महिला सशक्तिकरण की चुनौतियों, महिलाओं की स्थिति और पहचान के मुद्दों पर यहां सात सत्र आयोजित किए जाएंगे।

विधानसभा के अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने कल कहा था कि भारत और विदेश की 91 महिला सांसद, 401 विधायक, 300 सामाजिक और कॉरपोरेट क्षेत्र की नेताओं के इस कार्यक्रम में आने की उम्मीद है। वहीं, 10,000 सामाजिक और राजनीतिक रूप से संवदेनशील छात्राएं भी हिस्सा लेंगी।

Related posts

हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका: बीजेपी के 3 कद्दावर नेताओं समेत 5 ने थामा कांग्रेस का दामन -भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे को सोनिया व प्रियंका गांधी ने दी बधाई, खरगे को सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

ईडीसी का पूरा पैसा अब जीएमडीए गुरुग्राम और एफएमडीए फरीदाबाद को मिलेगा-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x