Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : मिशन जाग्रति के द्वारा नि:शुल्क सैनिटरी पैड बांटने की इस योजना का किया शुभारंभ, झुग्गियों की महिलाओं बांटी सेनिटरी पैड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :मिशन जाग्रति संस्था के द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय फतेहपुर चंदीला के एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठ से 12 बजे तक छात्राओं के लिए नि:शुल्क सैनिटरी पैड बांटने की इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना तिवारी ने कहा कि यह कदम स्कूल जाने वाली किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगा।

मिशन जाग्रति की अर्चना शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सबसे गंभीर समस्या मासिक धर्म के समय की है,उन्हें हाइजेनिक सुविधा नहीं मिल पाती है। इसलिए मिशन जाग्रति के द्वारा ऐसे जागरूकता के कार्यक्रम किए जाते है !. श्रीमती आराधना शर्मा ने कहा कि मिशन जाग्रति कि महिला प्रकोष्ठ ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को जागरुक करने की ठानी है। वे घर-घर जाकर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले संक्रमण के बारे में जानकारी देकर पैड का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक करके सेनिटरी पैड बांट रहीं हैं। इस अवसर पर नीलम खत्री , संजना , स्नेह ढाका, ममता के साथ अलका आर्य , मधु, मोनिका, पूजा और सुनीता भी उपस्थित रही

Related posts

जेल जाने से पहले परिवार को पार्टी सौंप गईं शशिकला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ की महावीर कालोनी में सरसों तेल के ब्यापारी की 50 वर्षीय पत्नी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।

Ajit Sinha

बसों में सीसीटीवी एवं पैनिक बटन लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाए,बसों पर महिला हेल्पलाईन नंबर लिखा हो:उपराज्यपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x