Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली राष्ट्रीय

बेटा रोज स्कूल में बैग में ले जाता था बंदूक, पुलिस ने मां को सुनाई ऐसी खतरनाक सजा

अमेरिका के इंडियाना में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक महिला को इसलिए चार साल की जेल हुई क्योंकि उनका बेटा बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गया था. हर जगह ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. उनका 15 वर्षीय बेटा एक हैंडगन लेकर स्कूल चला गया था. बता दें, महिला को पहले से ही जानकारी थी कि उनका बेटा बैग में बंदूक रखता है और रोज स्कूल ले जाया करता था. लेकिन उन्होंने कभी बेटे से इस बात की चर्चा नहीं की. बच्चा काफी जिद्दी बताया जा रहा है.

स्कूल में भी उसका गुस्सा नाक पर रहता था. हार्टफोर्ड सिटी की रहनेवाली 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार को अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। महिला पर उस अपराध से संबंधित मामला दर्ज किया गया है जिसमें अभिभावक अपने बच्चों को बंदूक रखने की अनुमति देते हैं. खबरों के मुताबिक महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें पता था कि उनका बेटा बंदूक रखता है लेकिन उन्होंने इस बारे में उसके साथ कभी चर्चा नहीं की थी.

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला।

Ajit Sinha

एमएसपी मांग रहे किसानों के सामने भावांतर का झुनझुना बजा रही है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या और घटते लिंगानुपात पर केंद्र सरकार झूठ बोल रही है कि हरियाणा सरकार–दीपेन्द्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x