Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

17 जुलाई को होगा आंशिक चन्द्रग्रहण,आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटा 59 मिनट तक रहेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : 17 जुलाई को होने वाला आंशिक चन्द्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। चन्द्रग्रहण भारतीय समयानुसार 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस अवधि में चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चन्द्रग्रहण 3 बजकर 1 मिनट पर देखा जा सकेगा।



इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा। इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटा 59 मिनट तक रहेगा।

Related posts

होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए एडवाइजरी जारी किए हैं -जरूर पढ़े , और मुश्किल से बचे।

Ajit Sinha

एक व्यापारी को कबूतर को दाना डालना पड़ा महंगा, कार के शीशे को तोड़ कर चोट 10 लाख से भरे को लेकर हुए फरार, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!