Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

ऑपरेशन थांगजिंग: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुखिया लुनखोलाल ल्हुंगडिम को छुड़ा लिया,हथियारों का जखीरा बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : डंपी गांव के मुखिया लुनखोलाल ल्हुंगडिम का 5 जुलाई, 2019 को 4 हथियारबंद लोगों ने मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले के कापरांग गांव से अपहरण कर लिया था। असम राइफल्स ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बचाव ऑपरेशन शुरू किया, और 6 जुलाई, 2019 को अपहृत व्यक्ति को छुड़ा लिया गया था। आशंका थी कि यह कार्रवाई कुकी विद्रोहियों ने की थी और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान 9 और 10 जुलाई, 2019 को हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। तलाशी अभियान में निम्नलिखित हथियार बरामद किये गए –



एके 56 राइफल – एक अदद
एमए-3 राइफल – तीन अदद
एम4एआई कारबाइन – एक अदद
एचके 33 राइफल – एक अदद
एके 47 राइफल – एक अदद
12 बोर राइफल – दो अदद
चीनी हथगोला – एक अदद

समय पर चलाए गए अभियान के कारण विद्रोही गुटों को बड़ा झटका लगा है और वसूली तथा अन्य छोटे-मोटे अपराधों की जघन्य साजिश उजागर हो गई है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, सचिन पायलट ने आज पत्रकारों से क्या कहा -सुने इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

राहुल बोले- लोकसभा चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा

Ajit Sinha

घमंडिया गठबंधन में शामिल I.N.D.I. एलायंस के दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार, और उन्हें धमकाने का निर्णय, घोर निंदनीय है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!