Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गांजा से भरे ट्रक सहित दो तस्करों को पकड़ा, 800 किलोग्राम गांजा बरामद,कीमत 2 करोड़ 40 लाख रुपए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : एसओएस- द्वितीय क्राइम ब्रांच ने आज गांजा से भरे एक ट्रक को पकड़ा हैं ट्रक से 800 किलोग्राम गांजा अच्छे ब्रांड के बरामद किया गया हैं। इस प्रकरण में गांजा के आपूर्ति कर्ता व ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो बरामद की गई गांजा की कीमत बाजार में 2.4 करोड़ रूपए बताई गई हैं। यह खुलासा क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने पुलिस हेड क़्वार्टर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया।



अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एसओएस- द्वितीय,क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के द्वारा एक सूचना मिली थी कि दिनेश,उम्र 34 साल व मोहम्मद काजिम 26 साल एक गांजा से भरे ट्रक को लेकर बवाना इंडस्ट्रीज एरिया में आने वाले हैं। इस सूचना को सही मानते हुए उन्होनें इंस्पेक्टर अलोक कुमार राजन के नेतृत्व में एक टीम गठित की और उस टीम को गांजा से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए भेज दिया। उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर गांजा से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और वहां से आरोपी दिनेश ,ट्रक चालक व गांजा आपूर्ति कर्ता मोहम्मद काजिम को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि जब बरामद की गई गांजे का वजन किया गया तो उसका वजन 800 किलोग्राम निकला, इस गांजा की कीमत बाजार में दो करोड़ 40 लाख रुपए हैं। उनका कहना हैं कि चालक दिनेश मिर्जापुर ,उत्तरप्रदेश व मोहम्मद काजिम , दरभंगा ,बिहार हाल नागलोई ,दिल्ली का रहने वाले हैं और ट्रक का नंबर नागालैंड का हैं।

Related posts

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा , सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने इंडिगो संकट के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Ajit Sinha

रिलायंस रिटेल स्टोर से लगभग 10 लाख रुपए के 936 सामानों की चोरी करने के एक मामले में तीन महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!