Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

विकास चौधरी की हत्या के केस में खुलासा : कुख्यात बदमाश विकास व सचिन ने की थी विकास चौधरी की हत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के हत्या के मामले में कौशल गैंग के सरगना कौशल की पत्नी रोशनी व उसके नौकर नरेश उर्फ़ चांद को गुरुग्राम से गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो आरोपी रोशनी को आज जुडिशियल में भेज दिया जाएगा व नौकर नरेश उर्फ़ चांद को अदलात में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अभी तक की पूछताछ में हत्या का कारण एक करोड़ रुपए के लेनदेन बताया गया हैं।



खबर के मुताबिक विकास चौधरी के हत्या के केस में आरोपी कौशल की पत्नी रोशनी व नौकर नरेश उर्फ़ चांद ने महत्वपूर्ण खुलासा किया हैं.पूछताछ के दौरान पकडे गए दोनों आरोपी रोशनी व नरेश उर्फ़ चांद ने पुलिस को बताया कि विकास चौधरी की हत्या कुख्यात बदमाश विकास निवासी घनवापुर, गुरुग्राम व सचिन निवासी गांव खेड़ीकलां, फरीदाबाद ने की हैं। उसने ही शूटर विकास व सचिन को वारदात को अंजाम देने के लिए पिस्तौल और कार मुहैया करवाए थे जिसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बरामद कर ली हैं। उन दोनों आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि कौशल गैंग के सरगना कौशल का किसी प्रकरण में कौशल ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी से तक़रीबन एक करोड़ रुपए लेने थे उसके बार -बार मांगने के वावजूद विकास चौधरी उसे बकाया एक करोड़ रुपए नहीं दे रहा था। इस कारण से कौशल ने रंजिशन विकास चौधरी की हत्या की साजिश रची और उसकी 27 जून को गोली मार कर हत्या करवा दी। इस तरह से पुलिस ने विकास चौधरी के हत्यारों की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीम ने बदमाश विकास व सचिन को गिरफ्तार करने में जी जान से जुट गई हैं। बताया गया हैं कि अपराधी विकास व सचिन पर दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। जिसकी जानकारी हासिल की जा रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने डियूरेवल कंपनी में अवैध रूप से बन रहे कई शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर चलाया बुल्डोजर।

Ajit Sinha

चहुमुखी विकास के नए आयाम से औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का लहराएगा विश्व में परचम : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

आजादी के अमृत महोत्सव के डांस एवं म्यूजिक स्कूल सुर झनकार कला मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!