Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

16 वर्षीय लड़की को घर में गोली मारने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अभी भी फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:16 वर्षीय एक लड़की पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को शख्स को भौंडसी थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी अभी फरार हैं आज पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर अगले 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं इस दौरान गहनता से आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
एसएचओ सबित कुमार का कहना हैं कि बीते 22 जून को घर के अंदर ही एक 16 वर्षीय लड़की को घर की खिड़की से हमलाबारों ने गोली मार दी थी। इसके बाद घायल लड़की को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था । इस संबंध में पीड़ित लड़की की बड़ी बहन की शिकायत पर दो हमलाबारों के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।



उनका कहना हैं कि इस केस में ततपरता से कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने रविवार को एक हमलाबर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी का नाम संदीप निवासी भौंडसी हैं, इस आरोपी संदीप पर मुख्य आरोपी विष्णु को अपने बाइक पर वारदात के बाद भगा ले जाने का आरोप हैं। आज आरोपी संदीप को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अगले चार दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल व बाइक बरामद करेगी और वारदात को अंजाम देने का कारण जानने की कोशिश करेगीं।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने शहरव्यापी साइबर सुरक्षा अभियान में वरिष्ठ नागरिकों को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ पर संवेदनशील बनाया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : एसटीएफ स्टाफ के साथ ईनामी व कुख्यात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश को लगी पुलिस की गोली,वारदात को अंजाम देने आए थे।

Ajit Sinha

जिला प्रशासन का नीमका जेल में छापा, कैदियों से नगद 35510 रूपए , दो मोबाइल फोन व चार्जर बरामद किए गए

Ajit Sinha
error: Content is protected !!