Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट का पीला पंजा गांव कौराली व बदरौला के अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों पर जमकर चला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट द्वारा आज गांव कौराली और बदरौला में अवैध रूप से बसाई गई पांच कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की हैं। इन कालोनियों में अवैध रूप से 4 मकानें, लगभग 25 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे एक बुलडोजर की सहायता से धवस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व तिगांव थाने में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह कर रहे थे।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें लम्बें समय से शिकायतें मिल रही थी गांव कौराली व बदरौला में तक़रीबन 15 एकड़ से अधिक जमीनों पर अवैध रूप से कलोनिनाइरों के द्वारा 5 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें इस वक़्त 4 मकानें , रोड नेटवर्क , लगभग 25 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। उनका कहना हैं कि मिली शिकायतों को उन्होनें गंभीरता लेते हुए पहले तो जांच करवाई और जांच सत्यता पाई जाने के बाद आज उस पर तोड़फोड़ की जबरदस्त कार्रवाई की गई। आज के तोड़फोड़ की कार्रवाई में वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के नेतृत्व तिगांव थाने में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह कर रहे थे।

Related posts

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज 180 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं तबादले लिस्ट को स्वंय पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला दोस्त से जबरन बलात्कार करने के एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विधायक सीमा त्रिखा की माता निर्मला मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!