Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर वैष्णो देवी मंदिर में शुरू हुआ राम चरित्र मानस का पाठ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर फरीदाबाद के सिद्ध पीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भी राम चरित्र मानस पाठ का शुभारंभ किया गया है. मकर संक्रांति के दिन से आरंभ हुआ यह पाठ हर रोज लगातार 22 जनवरी तक जारी रहेगा.मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने यह जानकारी दी है.उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मंदिर में दिन रात यानी की 24 घंटे रामचरित मानस का पाठ तो होगा ही और हर रोज भोग तथा लंगर का आयोजन भी किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालु हर रोज रामचरितमानस के पाठ का लाभ उठा सकेंगे। भाटिया ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम मंदिर को लेकर लोगों में भारी उत्साह है.

यही वजह है कि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर देश भर में दिवाली का आयोजन किया जाएगा. हर घर में दिवाली मनाई जाएगी और दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. इसी धार्मिक आयोजन को देखते हुए ही वैष्णो देवी मंदिर में भी राम चरितमानस का पाठ का आयोजन किया गया है जो कि 22 जनवरी तक जारी रहेगा और हर दिन मंदिर में लंगर भी बांटा जाएगा। 22 जनवरी की सुबह मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है. इससे पहले मंदिर में हवन यज्ञ का भी भव्य आयोजन होगा और प्रातः 10  बजे राज सहगल  एंड पार्टी द्वारा (फूलों वाली} भजन संध्या आरंभ होगी और इसके पश्चात 12 बजे भंडारे का आयोजन रखा गया है. भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और भगवान श्री राम का आशीर्वाद ग्रहण करें. प्रथम दिन मंदिर में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं  ने हिस्सा लिया और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की.

Related posts

आर्म्स लाइसेंस धारकों ने अपने-अपने आर्म्स को अगले दो दिनों के अंदर नजदीक के थानों में जमा कराए,अन्यथा कार्रवाई होगी।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली शामिल हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:एयर रेड, ब्लैकआउट, आगजनी, सिविल डिफेन्स, सर्च व रेस्क्यू , ऑपरेशन सम्बंधित मॉक ड्रिल बुधवार को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x