Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बाढ़ सुरक्षा के सभी उपाय वैज्ञानिक तरीके से पूरे कर लेने चाहिए और किसी प्रकार का हादसा नहीं होना चाहिए : जी अनुपमा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:लघु सचिवालय सेक्टर 12 में आज मंडलायुक्त डॉ जी अनुपमा ने जिले के सबंधित अधिकारियों की बाढ़ सुरक्षा संबंधी मीटिंग ली। इस मीटिंग में उपायुक्त अशोक गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह, सतबीर मान उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद ,जितेंद्र दहिया सचिव नगर निगम, डीआर भास्कर चीफ इंजीनियर नगर निगम ,डॉ नरेश जिला राजस्व अधिकारी, डॉ एमपी सिंह चीफ वार्डन सिविल डिफेंस विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन,राहुल एक्शन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,सिंचाई विभाग ,स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने सभी विभागों को दिशा निर्देश दिए कि 20 जून तक सभी सुरक्षा उपायों को पूरा कर लिया जाए और संबंधित अधिकारियों की कमेटी बनाकर कहा कि सभी कार्यों की समीक्षा करके रिपोर्ट विभाग के पास भिजवाई जाए। डॉ जी अनुपमा ने कहा कि फरीदाबाद शहर में बरसात के दौरान कहीं भी पानी नहीं भरना चाहिए। पानी निकासी तथा बाढ़ सुरक्षा के सभी उपाय वैज्ञानिक तरीके से पूरे कर लेने चाहिए और किसी प्रकार का हादसा नहीं होना चाहिए यदि किसी प्रकार का हादसा होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ एमपी सिंह ने मंडलायुक्त को आपदा और बाढ़ से संबंधित यंत्रों के बारे में अवगत करवाया। इस पर डॉ अनुपमा ने कहा कि सभी पंच,सरपंच,मेम्बर, निगम पार्षदों की मीटिंग लेकर उनको प्रशिक्षण देना चाहिए ।उन्होने कहा कि आग, बाढ़ और आपदा के समय क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए उसके बारे में जनता को जागरूक करना होगा।



डॉ जी अनुपमा ने डबुआ कॉलोनी में हुए हादसे को देखते हुए फायर ऑफिसर से जानकारी लेते हुए कहा कि इसके बारे में जागरूकता कार्यक्रम अधिक से अधिक चलाए ,और जरूरत में काम आने वाले यंत्रों को अपडेट रखें, ताकि जागरूकता के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए और आमजन परेशान ना हो । डॉ जी अनुपमा ने बिजली विभाग और पानी विभाग के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए कि गर्मी में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होना चाहिए जिसको पीने के लिए पानी ना मिले तथा बिजली की तारों को टाइट कर देना चाहिए ताकि कोई बिजली की वजह से हादसा ना हो। इन परेशानियों को दूर करने के लिए मंडलायुक्त ने एक कंप्लेंट सेंटर बनाने के लिए भी कहा ताकि वहां पर आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज करा सके। उपायुक्त फरीदाबाद ने मंडलायुक्त जी अनुपमा तथा सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया।

Related posts

अच्छे औद्योगिक हब ने पलवल की बनाई पहचान: पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने कविश हत्याकांड में दो नशा तस्करों को पलवल में धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम ने आज बने अवैध बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर सहित कई इकाइयों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!