Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

व्यापारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : अपराध शाखा पुलिस ने एक व्यापारी से 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के जुर्म में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी बदमाश के खिलाफ थाना सेक्टर -50 में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और अभी इसी केस में आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं.इसके बाद रंगदारी के मामले में फिर से इस आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना हैं कि एक जून को न्यू कालोनी थाना, गुरुग्राम में एक व्यापारी की शिकायत पर एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसमें नामी गैगेस्टर के नाम से फोन करके व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी. ना देने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी अपराध शाखा ,सेक्टर -40,गुरुग्राम को सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि इस केस को जल्द सुलझाने के लिए उन्होनें एक विशेष टीम गठित की.जब उनकी टीम ने केस की जांच शुरू की और उनकी टीम ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आरोपी बदमाश को सेक्टर -46,गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।



तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। पूछताछ में आरोपी बदमाश ने अपना नाम अजय उर्फ़ मंगल निवासी गांव लाखन माजरा ,जिला रोहतक बताया। उनका कहना हैं कि जहां से आरोपी बदमाश को पकड़ा गया हैं. वह इलाका थाना सेक्टर -50 का हैं। इसलिए आरोपी बदमाश के खिलाफ सेक्टर -50 थाने में शस्त्र अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनका कहना हैं कि इसके बाद न्यू कालोनी थाने में दर्ज हैं, में जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हल्का पटवारी को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

17 हज़ार रुपये की रिश्वत के आरोप में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिवीजन -2 के एसडीई डिवीजन के क्लर्क पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिनदहाड़े लूटेरों ने बैंक में घुसकर बंदूक की नोंक पर कैश जमा कराने आए शख्स सहित कैशियर से लुटे 4 लाख -देखें वीडियो 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!