Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

ओला ने बद्री राघवन को मुख्य डेटा वैज्ञानिक नियुक्त किया

  संवाददाता, नई दिल्‍ली : टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली ऐप कंपनी ओला ने बद्री राघवन को अपना मुख्य डेटा सामग्री वैज्ञानिक नियुक्त किया है। राघवन को आंकड़ों के अध्ययन और उनके विश्लेषण क्षेत्र में 20 साल से अधिक का व्यापक अनुभव है। ओला की डेटा विज्ञान टीम विभिन्न मोर्चों पर काम करेगी। कृत्रिम जांच, निर्णयों का विश्लेषण, तौर-तरीकों की पहचान और इससे जुड़े तमाम क्षेत्रों में आंकड़ों के जरिये विश्लेषण करेगी। ओला ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘यह टीम उसकी विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों और विभागों में काम करेगी ताकि संचालन और व्यावसायिक क्षमता बढ़ाई जा सके। मांग और आपूर्ति के बारे में अनुमान व्यक्त करने से लेकर चालकों के व्यवहार और प्रदर्शन प्रबंधन, स्थान के बारे में जानकारी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में टीम के विश्लेषण का लाभ उठाया जाएगा।’ ओला में आने से पहले बद्री बोस्टन स्थित फर्स्‍टफ्यूल सॉफ्टवेयर में मुख्य डेटा वैज्ञानिक और संस्थापक सीटीओ रहे हैं।

Related posts

नई दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुदरा व ईकॉमर्स दिग्गजों को दिल्ली में निवेश के लिए आमंत्रित किया

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्लाज्मा बैंक का किया दौरा

Ajit Sinha

केंद्र सरकार से अपील, सीबीएसई की परीक्षा रद्द की जाए- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x