Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज एक महिला से बतमीजी और मारपीट करने के जुर्म में पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस जुर्म में दो हवलदार व तीन एसपीओ पुलिस कर्मी शामिल हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद दो आरोपी हवलदारों को सस्पेंड और तीनों एसपीओ पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया हैं।



पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना हैं कि पिछले वर्ष अक्टूबर -2018 में थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक पार्क में एक महिला और पुरुष आपस में गलत हरकत कर रहे थे इसके बाद पुलिस को आता देख गलत काम कर रहा शख्स वहां से भाग गया और महिला को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। वहां पर उन पुलिस कर्मियों ने उस महिला के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। इसके बाद किसी शख्स ने इस घटना क्रम की चुपके से वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पूरी घटना क्रम की जांच की जिसमें आदर्श नगर थाने में तैनात पांच पुलिस कर्मियों को दोषी पाया गया जिनके नाम हवलदार बलदेव , रोहित व एसपीओ कृष्ण ,हरपाल व दिनेश हैं। उनका कहना हैं कि पांचों पुलिस कमियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उन्होनें कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: जुगाडु वाहनो को किया जाएगा ज़ब्त: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :10 वर्षीय आंचल पांचवी कक्षा की छात्रा है, एक साल पहले उसके पैर में दर्द हुआ शुरू, टांग में निकला कैंसर,एशियन हॉस्पिटल ने जीवन दान दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वरिष्ठ महापौर देवेंद्र चौधरी ने आज सेक्टर 29 में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंटेड सड़क का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!