Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी में जीम करने के लिए आई एक महिला की कार चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; ग्रीन फिल्ड कालोनी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस जान रात को गश्त करती हैं तो चोर दिन में कार चोरी कर ले जाता हैं जब पुलिस दिन में गश्त करती हैं रात में गाड़ियों के पहिए को चोरी कर ले जाता हैं। ऐसे में पुलिस भी करे तो क्या करें आखिर वह पुलिस के साथ साथ एक इंसान हैं पर ताजा मामला ग्रीन फिल्ड कालोनी के जेएमडी ग्राउंड स्थित जीम के बाहर से आज प्रात 7 बजे एक चोर एक एंडेवर कार चोरी करके चलता बना। चोरी की गई कार में सवार होकर एक दंपति जीम में कसरत करने के लिए आए थे। इस मामले में ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह का कहना हैं कि अज्ञात कार चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और चोर पकड़ने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई जारी हैं।

दीपमाला का कहना हैं कि वह ग्रीन फिल्ड कालोनी के फ्लेट न. 1214 ,ब्लॉक बी में अपने परिवार के साथ रहती हूँ। आज सुबह तक़रीबन साढ़े छह बजे वह अपने पति राजेश शर्मा के साथ अपने endavour कार में सवार होकर जेएमडी ग्राउंड के निकट जीम में कसरत करने के लिए आई थी। उनका कहना हैं कि जीम के अंदर जाने से पहले गाडी की चाभी जीम के टेबल पर रख दी थी इस के बाद वह लोग जीम के अंदर कसरत करने के लिए चले गए। इसके थोड़ी देर के बाद वापिस जाने के लिए बाहर की तरफ आई तो देखा कि टेबल पर उनकी गाडी की चाभी नहीं हैं। पहले तो वहां पर गाडी की चाभी को अच्छी तरह से तलाशा। जब वहां पर गाड़ी की चाभी नहीं मिली तो जीम से बाहर निकल कर गाडी पास आई तो वहां से उनकी कार भी गायब थी।



उनका कहना हैं कि कार गायब होने के बाद पूरे जीम में हड़कंप मच गया। इसके बाद जीम में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो उसमें उस चोर की तस्बीर कैद हो गई। बताया गया हैं कि टोपी पहने हुए इस शख्स को गाडी का चाभी उठाते हुए देखा गया और उसी शख्स उनकी गाडी को ले जाते हुए भी देखा गया हैं। फुटेज की छानबीन की गई तो यह शख्स एक दिन पहले भी इस जीम में जीम करने के बहाने से आया था और इस बहाने कार को कैसे चोरी की जाए का रेकी भी किया था। फ़िलहाल पुलिस ने सूरजकुंड थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

अवैध तरीके से कंपनी की ID लॉगिन करके 778 डॉलर की धोखोधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक की अध्यक्षता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव पलवली में तीन एकड़ भूमि पर विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन का चला बुलडोजर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!