Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

डॉ. भल्ला फाउंडेशन की ओर से लगाए जाने वाले फ्री हेल्थ कैंप संपन्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की ओर से सालाना लगाए जाने वाले हेल्थ कैंप्स संपन्न हुए। मार्च में शुरू हुए कैंप्स आज फरीदाबाद के गोठड़ा मोहब्बताबाद गांव में संपन्न हुए। आज 50 लोगों ने अपनी मुफ्त जांच करवाई।



फाउंडेशन की ओर से 10 फ्री हेल्थ कैंप लगाए गए जिनमें फरीदाबाद के अलग-अलग गांव,कालोनी और स्कूल शामिल रहे। कैंप्स में मानसिक स्वास्थ्य,पोषण और डायटेटिक्स ,दंत स्वास्थ्य, के बारे में मरीजों को जानकारी दी गई और मुफ्त में जांच भी की गई। इस बार 1500 से ज्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया।आपको बता दें, तीन महीने तक चलने के बाद फिलहाल यह फ्री हेल्थ कैंप्स संपन्न हो गए हैं, लेकिन फाउंडेशन इस तरह के कैंप्स समय-समय पर आयोजित करता रहता है।

Related posts

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सहित छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: प्रदेश में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 1  फरवरी से खुलेंगें 

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने बुधवार देर शाम तीन आईपीएस समेत 31 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!