Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला टैक्स बार एसोसिएशन की मासिक सभा का आयोजन होटल डिलाईट में किया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला टैक्स बार एसोसिएशन की मासिक सभा का आयोजन होटल डिलाईट में किया गया। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सेठी ने की। सभा का संचालन महासचिव संजय डिन्डे ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आए विनीत भाटिया एवं सीए तरूण अरोरा ने जीएसटी की वार्षिक रिटर्न के विषय में सदस्यों को अवगत कराया।



अध्यक्ष संदीप सेठी ने एसोसिएशन की गतिविधियों के विषय में जानकारी प्रदान की एवं सरकार के द्वारा 2016-17 के स्क्रूटनी केसों के तुगलकी फरमान जोकि 31 जुलाई 2019 तक के लिए जारी किया जबकि इन केसों की अंतिम तारीख वैट अधिनियम के अन्र्तगत 31-03-20 है। इस फरमान से व्यापारी वर्ग में भी काफी हड·़म्प है। व्यापारी व अधिवक्ता इससे चिंतित है कि 31 जुलाई 2019 तक सभी वैट डी वन, सी-4 डी-2 फर्मों को एकत्रित करना काफी मुश्किल है। सीनियर एडवोकेट विजय शर्मा ने सभा में उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। इस सभा में मुख्य रूप से डी.आर.चौधरी, सत्यवान नरवाल, एस.के. भारद्वाज, हुकम सिंह भाटी, एस.एन. त्यागी, महेश शर्मा, बी.एस. शेखावत, राजेश गुप्ता, कमल बजाज, राजकुमार चौधरी एवं एच.एस. भाटी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts

फ़रीदाबाद: प्रदूषण फैलाने वाले या कूड़ा जलाने वाले लोगों की फोटो व वीडियों बना कर व्हाटऐप्स नंबर 9599780888 पर भेजे, कार्रवाई होगी-गर्ग

Ajit Sinha

एसएचओ के हरामखोर ड्राइवर ने अर्थमूवर मशीन (जेसीबी) छोड़ने के मांगे 1 लाख,10,500 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जितेंद्र चंदेलिया बने एसी विभाग के हरियाणा कोर्डिनेटर, कांग्रेसियों ने जताया आभार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!