Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

भाजपा राज में देश विकास व स्वाभिमान से आगे बढ़ा : पियूष गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा देश को फिर से मजबूत और ईमानदार सरकार की जरूरत है। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के प्रयास से पांच सालों में देश विकास व स्वाभिमान से आगे बढ़ा है। राष्ट्रवाद की जड़ मजबूत हुई हैं। आतंक के खात्मे के प्रयास पहली बार ईमानदारी से किए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने जो नींव रखी है उसके परिणाम नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साठ साल के शासन की तुलना हमारी सरकार के पांच साल से करें तो हम बहुत आगे हैं।

रेलमंत्री बुधवार रात गुरुग्राम के कोरस होटल में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि आप सभी अधिक से अधिक मतदान करेंगे तो पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के देश के हर व्यक्ति के लिए काम किया है। रेलों की हालत सुधरी है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। सम्मेलन में मौजूद हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पांच साल पहले जब यहां का कोई नेता विदेश जाता था तो उनकी तलाशी ली जाती थी। मगर मोदी के नेतृत्व ने ऐसा किया कि बड़े-बड़े देशों के राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोडक़र प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट में लेने आने लगे। स्वच्छता के लिए काम किया गया। गांवों मे घर-घर शौचालय बना दिए गए हैं। पाकिस्तान को हमारी सेना उसके इलाके में घुसकर जवाब देती है।



वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सांघी ने कहा आज हमें खुशी हुई कि यहां पर वैश्य समाज के लोग काफी संख्या में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने देश को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया। आज देश को ऐसी सरकार चाहिए जो राष्ट्रवाद को मजबूत करे। यह काम मोदी सरकार ही कर सकती है। अब समय आ गया है कि हम सभी बढ़-चढक़र मतदान करे जिससे देश में एक बार फिर से अच्छी सरकार बने। सम्मेलन में विधायक उमेश अग्रवाल, मेयर मधु आजाद, भाजपा नेता सूरजपाल सिंह अम्मू, पार्षद सुभाष सिगला सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

प्रकृति के हर तत्व में मौजूद है संगीत- एडीसी हितेश कुमार मीणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने आज फ्लिपकार्ट को 3.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ दर पर 140 एकड़ ज़मीन किया आवंटित

Ajit Sinha

भाजपा ने 10 वर्षों में कांग्रेस राज के 65 वर्षों से तीन गुणा अधिक काम करके दिखाया है : नितिन गड़करी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!