Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

JNU को मिलेगा बेस्ट यूनिवर्सिटी का अवॉर्ड

संवाददाता, दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) को इस साल ‘विसिटर्स अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा. देश की सबसे अच्छी केन्द्रीय यूनिवर्सिटी होने की दौड़ में इस बार जेएनयू पहले स्थान पर आई है. इस अवॉर्ड के लिए देश की 9 केन्द्रीय यूनिवर्सिटीज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें जेएनयू ने बाजी मार ली है.देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी JNU के कुलपति एम जगदीश कुमार को यह अवॉर्ड 6 मार्च को देंगे. बता दें कि कुछ समय पहले संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी पर जेएनयू के छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा नेताओं ने जेएनयू को आतंकवाद का एजेंट बताया था.

क्या है विजिटर्स अवॉर्ड
देश में विभि‍न्न विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के क्रम में साल 2015 में इसकी शुरुआत की गई थी.

कब दिया जाएगा यह अवॉर्ड
देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 6 मार्च को बेस्ट यूनिवर्सिटी का अवॉर्ड जेएनयू के वाइस-चांसलर एम. जगदीश कुमार को देंगे.

कितनी यूनिवर्सिटी थीं दौड़ में शामिल
बेस्ट यूनिवर्सिटी की इस दौड़ में जेएनयू के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्ल‍िम विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय समेत देश की नौ प्रमुख विश्वविद्यालयों ने इस श्रेणी के लिए आवेदन किया था.

 

किस आधार पर होता है बेस्ट यूनिवर्सिटी का चयन
छात्र-शि‍क्षक अनुपात, अनुसंधान उत्पादन, यूनिवर्सिटी रैंकिंग और पेटेंट आदि के आधार पर बेस्ट यूनिवर्सिटी का चयन किया जाता है.

Related posts

महेंद्रगढ़ : प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज को लेकर राजनीति गरमाई ।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार दिल्ली के फूड हब को देगी विश्वस्तरीय पहचान

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्य समिति के आयोजित बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी का आज हुआ जोरदार स्वागत, कई मुद्दों हो रही चर्चा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x