Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

दबंग महिला ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में भाजपा प्रत्याशी के जाने के बाद एक संस्था के महासचिव की कर दी बुरी तरह से पिटाई, प्रधान बच निकला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कालोनी में रविवार के दिन आयोजित एक जनसभा से केंद्रीय राज्यमंत्री एंव भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के जाने के बाद एक महिला ने एक संस्था के महासचिव को लात -घूसों से जमकर धुनाई कर दी.इस दौरान संस्था के प्रधान वहां से अपना दुम हिलाते हुए भाग निकला वरना उसकी भी जमकर ठुकाई होनी थी। कारण हैं कि फोन पर महिलाओं से हुई बातचीत को सावर्जनिक करने से नाराज थी।

खबर हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी में रविवार के दिन भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के लिए वहां के एक बिल्डर एसोसिएशन ने एक जनसभा आयोजित की थी। उनके कार्य क्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वहां पर एक संस्था के प्रधान और महासचिव जिसका नाम राजीव बताया गया हैं.वहां पर दोनों एक साथ मौजूद थे.इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर आयोजित जनसभा में पहुंचे और जहां पर बिल्डर एसोसिएशन के लोगों ने उनका बेहतरीन तरीके से स्वागत किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर उपस्थित लोगों को संबोधित करके वापिस चले गए। इसके बाद एक दबंग महिला ने वहीँ पर संस्था के प्रधान और महा सचिव को बुलाया और उसमें से महासचिव को लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसके साथी प्रधान नंबर था पीटने का. इससे पहले ही दुम हिलाते हुए वहां से भाग गया। महिला ने बताया कि एक छोटी सी और साधारण सी संस्था हैं ग्रीन फिल्ड कालोनी में जिसे वही के एक कंपनी ने पाल रखा हैं उस संस्था के प्रधान व महा सचिव जिसका नाम राजीव हैं।


इन लोगों का असल काम हैं जो भी महिलाएं इन लोगों से फोन पर बात करती हैं चाहे वह किसी लेवल की महिलाएं हो. उनकी बातों को यह लोग रिकॉर्डिंग करके लोगों को सुनाते रहते हैं। उनका कहना हैं कि अगर आप किसी संस्था से जुड़े हैं इसका मतलब हैं कि आप समाज के जिम्मेदार नागरिक हैं। यह सब जानते हुए भी आपको कोई भी महिलाएं अपनी बातों को बताती हैं.ताकि आप उसका समाधान करें या सही रास्ता बताए। वह तो उन लोगों की सहायता करते नहीं बल्कि उल्टा उसकी रिकॉर्डिंग सावर्जनिक कर देते हैं। इस तरह से उनके पास कई महिलाओं की शिकायतें आई थी। इस लिए उसका इलाज कर दिया पर उसका साथी प्रधान वहां से बच निकला। अगली बार उसकी इससे ज्यादा ठुकाई करेंगें। इन लोगों को तो शर्म नहीं आता की. किसी भी महिलाओं के साथ इस तरह से घटिया हरकत करते हुए। आज की महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए सरकार कितनी कोशिशें कर रहीं हैं पर इस रह के लोग गंदी सोच रखते हैं महिलाओं के प्रति। पर इन लोगों को बिल्कुल शर्म नहीं आता।

Related posts

फरीदाबाद:शुभम अग्रवाल बोले, ग्रीन फील्ड में अपने बुजुर्ग पिता के लिए बना रहे घर और ऑफिस, लोग कर रहे है फोन करके ब्लैकमेल। ,

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश -प्रदेश के मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों, सामाजिक संगठनों के हजारों नम आंखों ने दी स्व. रामचंद्र बैंदा को श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha

निर्जला एकादशाी पर ठंडे मीठे जल की सेवा मन में जल संरक्षण की भावना को उजागर करता है : ज्योती छाबड़ा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!