Athrav – Online News Portal
नई दिल्ली

साक्षी महाराज ने कहा था, ‘मैं संन्यासी हूं, वोट नहीं तो श्राप दूंगा कहने पर साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज

उन्नाव संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद साक्षी महाराज पर अचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज हुआ है. साक्षी महाराज ने शास्त्रों के नाम पर कथित तौर पर लोगों से धमका कर वोट मांगा था. साक्षी ने एक जनसभा में खुद को संन्यासी बताते हुए कहा था कि जो लोग उन्हें वोट नहीं देंगे उन्हें श्राप दे देंगे.
साक्षी महाराज ने कहा था, ‘मैं संन्यासी हूं, आपके दरवाजे पर भीख मांगने आया हूं. अगर एक संन्यासी को मना किया तो आपकी गृहस्थी के पुण्य ले जाऊंगा. अपने पाप दे जाऊंगा.’ साक्षी महाराज ने एक चुनावी कार्यक्रम में जनता से वोट मांगते हुए ये बातें कही थीं.उन्नाव के सोहरामऊ पुलिस स्टेशन में साक्षी महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.इससे पहले साक्षी महाराज पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का एक और मामला दर्ज हो चुका है.

उन्नाव सीट पर नामांकन के दौरान उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों को ले जाने के आरोप में यह मामला दर्ज हुआ था.साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. उन्नाव में ही एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘ये जो चुनाव है वो पार्टी का चुनाव नहीं होगा, साक्षी महाराज का चुनाव नहीं होगा, पहली बार देश में जागृति आई है हिंदू जाग गया है. मैं सन्यासी हूं जो मन में आता है कह देता हूं, इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा, केवल यही चुनाव होगा.’

Related posts

टॉपर आईएएस टीना डाबी और अतहर होंगे जुदा, फैमिली कोर्ट में दोनों ने लगाई तलाक की अर्जी

Ajit Sinha

खोड़ा कालोनी में दिल्ली, गाजियाबाद व नॉएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार को दिया अंजाम, 27 पकडे,देखें वीडियो।    

Ajit Sinha

लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को किया फोन, कहा- आपके आने से भारत की छवि बदल गई है

Ajit Sinha
error: Content is protected !!