Athrav – Online News Portal
दिल्ली

नई दिल्ली में शो करने आई हरियाणा की डांसर से 3 हैवानों ने किया गैंगरेप, पढ़े पूरा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली में हरियाणा की एक डांस करने वाली महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली के खजुरी खास में हरियाणा की एक डांसर के साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. घटना पांच दिन पहले हुई थी, जब 20 वर्षीय महिला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक शो के लिए आई थी. इस दौरान तीनों ने प्लानिंग कर इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने कहा कि महिला कश्मीरी गेट आईएसबीटी से हरियाणा की एक बस में आई थी, जहां से आरोपी ने उसे कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बहाने एक कार में बैठा लिया. कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय वे तीनों महिला को बवाना के एक घर में ले गए, जहां उन्होंने लड़की के साथ बलात्कार किया. यह जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी. इतना ही नहीं, इन तीनों ने डांसर के साथ बलात्कार करने के बाद उसे खजूरी चौक पर फेंक दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया.हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों में लोकेश (21) ओम (25) और ऋषिकेश (25) शामिल है.

Related posts

अभिनय मेरा पहला प्यार है और मैं वापसी के लिए बहोत उत्सुक हु : अली मर्चेंट

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 47 दुकानदारों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो ठगों किया अरेस्ट

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने ‘जिम्मेदार कौन’अभियान के तहत ऑक्सीजन संकट पर पूछा सवाल- पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x