Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

सुषमा स्वराज को यूजर ने लिखा- ‘आप राहुल गांधी से ज्यादा मजाकिया हैं.मिला ऐसा जवाब,विदेशों में रह रहे हिन्दुस्तानियों की चौकीदारी करती हूँ।

सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज  काफी सक्रिय रहती हैं. वो लोगों की मदद के लिए जानी जाती हैं. वो यूजर्स से बातें भी करती हैं और सवालों के जवाब भी देती हैं. एक यूजर ने सुषमा स्वराज  के ट्वीट पर एक कमेंट लिखा- ‘आप राहुल गांधी से भी ज्यादा मजाकिया हो.’ जिसके बाद सुषमा स्वराज ने शानदार रिप्लाई दिया. जिसको सुनकर लोग उन की हाजिर जवाबी की खूब तारीफ कर रहे हैं. सुषमा स्वराज ने लिखा- ‘तो फिर मुझे मजाकिया होना बंद कर देना चाहिए.’ बता दें, इससे पहले एक यूजर ने सुषमा स्वराज के नाम के आगे चौकीदार शब्द लिखने पर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद सुषमा स्वराज ने काफी विनम्रतापूर्वक उसका जवाब दिया था.

एक यूजर ने लिखा था- ‘आप विदेश मंत्री हैं, बीजेपी की सबसे समझदार नेता हैं, तो फिर खुद को चौकीदार क्यों कह रही हैं.’ जिसके बाद सुषमा स्वराज ने लिखा- ‘क्योंकि मैं विदेशों में रह रहे भारतीय लोगों की चौकीदारी कर रही हूं.’रविवार को एक और ट्विटर यूजर ने सुषमा स्वराज के ट्वीट्स को लेकर सवाल किए. यूजर ने लिखा कि निश्चित रूप से सुषमा स्वराज खुद से ट्वीट नहीं कर रही हैं. कोई दूसरा पीआर का बंदा या बंदी है, जिसकी ड्यूटी है कि पैसे के बदले ट्वीट करे.इसके जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि निश्चिंत रहें.. यह मैं ही हूं, मेरा भूत नहीं.’ बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्वीट के जरिए लोगों की मदद के लिए जानी जाती हैं. ट्विटर पर अक्सर उनसे कोई मदद मांगता है तो सुषमा स्वराज उसका त्वरित जवाब देती हैं. सुषमा स्वराज को मोदी सरकार की सबसे एक्टिव मंत्रियों में से एक माना जाता है.

Related posts

प्रॉपर्टी डीलर बना खूंखार अपराधी,सनसनीखेज हत्या के मामले फरार चल रहा था ,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस में रंगीन और उत्साही पासिंग परेड, 2780 1240 महिला सहित बैच नंबर 124 के कांस्टेबल की भर्ती

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x