Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय विशेष

पार्टी में पत्नी ने किया दोस्तों के सामने नाचने से इनकार, पति ने उठाई बेल्ट और कर दी ऐसी हालत, देखिए तस्बीर

पाकिस्तान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति ने पत्नी के साथ ऐसी हरकतें कीं, जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पति चाहता था कि पत्नी दोस्तों के साथ पार्टी में डांस करे. उसने डांस करने से इनकार कर दिया तो पति ने पहले तो उसे बेल्टों से पीटा और फिर कपड़े उतारकर उसको गंजा कर दिया. यही नहीं, वो पंखे से लटकाकर उसे मारने की भी धमकियां दे रहा था. जिसके बाद यह बात पुलिस तक पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. मामला तब सामने आया जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पत्नी का नाम अस्मा अजीज बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में वो लोगों से भीख मांग रही थी और उसके चेहरे पर काफी जख्म थे. फिर वो पुलिस के पास पहुंची और ये कहानी सुनाई. ये घटना पाकिस्तान के लाहौर में घटी. वो लाहौर में ही रहती है. अस्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अस्मा घटना की पूरी कहानी सुना रही हैं. 

वीडियो में कह रही हैं- मेरे पति मियां फैजल और उनके दोस्त तब नाराज हो गए जब मैंने सबके सामने नाचने से मना कर दिया. उसने आरोप लगाया कि मेरे पति ने दोस्तों के सामने कपड़े उतारे और गंजा कर दिया. जिसके बाद मुझे लोहे के पाइप से पीटा गया और पंखे से लटकाकर मारने की धमकियां दी गईं. खबर के मुताबिक, अस्मा अजीज और मियां फैजल की शादी को चार साल हो चुके हैं और दोनों ने तीन बच्चे भी हैं. अस्मा ने कहा- ‘हम दोनों की जब शादी हुई जब मेरे पति बहुत अच्छे थे. लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही वो बदले नजर आने लगे. जिसके बाद उन्होंने पीटना शुरू कर दिया. शराब पीने के बाद तो उनका व्यवहार और बदल जाता था. वो दोस्तों के घर पार्टी के लिए बुलाता और पीटता है.’पति और दोस्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़िता अस्मा अजीज को पुलिस प्रोटेक्शन में रखा गया है. अस्मा के मेडिकल रिपोर्ट आने तक पति फैजल और दोस्त को रिमांड पर रखा गया है. बता दें, प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा- ‘उनके कार्यालय ने इस बात का संज्ञान लिया है और दो पुरुषों जो कि अस्मा के पति मियां फैसल और उनके कर्मचारी राशिद अली को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.’ अस्मा अजीज के सिर, हाथ का एक्स-रे कराए गए और न्यूरोलॉजिकल विशेषज्ञों की राय भी ली गई. सरकार के दखल के बाद पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. 

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी

Ajit Sinha

‘नोएडा फ्लावर शो’ में इस बार देखने को मिल रहा है श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का एक अद्भुत संगम- वीडियो देखें

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे को बैरपेटा,असम में आयोजित जनसभा से सीधे लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x