Athrav – Online News Portal
मुंबई

ऑनलाइन डेटिंग करना चाहता था 65 वर्षीय बुजुर्ग, महिला ने ऐसे लगाया 46 लाख रुपये का चूना

मुंबई में एक बुजुर्ग शख्स के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. मुंबई के मलाड में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने एक छोटी सी गलती कर दी और उन्हें 46 लाख रुपये का चूना लग गया. खबर के मुताबिक, एक ऑनलाइन डेट के पीछे महिला ने उनको लाखों का चूना लगा दिया. वो सीधे पुलिस के पास पहुंचे. उन्होंने पुलिस को कहा- मैं एक वेबसाइट पर गया. जहां मुझे एक टैब नजर आया. वो ऑनलाइन डेट साइट थी. मैंने मनोरंजन के लिए क्लिक कर दिया. वहीं मुझसे रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद मुझे एक महिला का कॉल आया जिसका नाम मीरा था.

बुजुर्ग ने आगे की बात करते हुए कहा- ‘मीरा ने मुझे तीन लड़कियों की फोटो भेजीं और कोई एक को चुनने को कहा. जब मैं एक लड़की को चुना तो उसने मुझसे लड़की से मिल ने के लिए 25,500 रुपये मांगे. जिसके बाद मैं एक साल के लिए लड़की को डेट कर सकता था.’ पुलिस की जांच में शख्स ने बताया की लड़की ने और भी कई चीजों के लिए पैसे लिए थे.उन्होंने पुलिस को बताया- ‘कॉन्फिडेंशियल एग्रीमेंट, वीडियो कॉल इंश्योरेंस और बाकी सब मिलाकर मुझे 46 लाख रुपये लिए गए. पूरा पैसा जमा करने के बाद लड़की रोजी ने कॉल लगाना और उठाना बंद कर दिया.’ 5 मई को मुंबई के शख्स ने 85,500 रुपये प्राइवेसी फी, 1.75 लाख रुपये वीडियो कॉल इंश्योरेंस, 2.85 लाख रुपये लड़की के साथ साल-भर के कॉन्ट्रेक्ट और 5.5 लाख रुपये प्रोफाइल वेरिफिकेशन के रूप में दी.यही नहीं 7 मई को शख्स ने 26.5 लाख रुपये प्रीमियर मेंबरशिप के लिए और 50 हजार रुपये एक्ट्रा चार्जेज के रूप में दिए. जिसके बाद उनको रोजी नाम की लड़की से बात कराई गई. लड़की का नंबर मिलने के बाद उनसे 7.85 लाख रुपये होल्डिंग चार्जेज के रूप में मांगे. 46 लाख रुपये लेने के बाद मीरा और रोजी ने कॉल करना बंद कर दिया. जिसके बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग टेंशन में आ गए. जिसके बाद शख्स ने वेबसाइट पर देखा कि कई लोगों ने कमेंट में गलत बातें लिखीं थी. जिसके बाद पैसे वापस मांगने के लिए मीरा और रोजी को कॉल लगाते रहे. लेकिन बात नहीं हो पाई. आखिरकार 29 मार्च 2019 को एफआईआर दर्ज की गई. कुरार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर उदयकुमार राजशिरखे ने कहा- ‘हमने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया गया है. जिसने 46 लाख रुपये की ठगी की. हम कॉल डिटेल्स की जांच कर रहे हैं. हम लोगों से आग्रह करना चाहते हैं कि ऐसे साइट्स से बचकर रहें.’

 

Related posts

मैंने जो करैक्टर निभाया असल में वह करैक्टर हरभजन सिंह निभाने वाले थे: अभिनेता राज सिंह अरोड़ा 

Ajit Sinha

300 की दिहाड़ी कमाने वाले मजदूर को 1.05 करोड़ रूपए का टैक्स चुकाने का मिला नोटिस

Ajit Sinha

इंद्रायणी नदी के ऊपर बने पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा, करीब 15 से 20 लोग पानी के बहाव में बह गए, 5 की मौत, रेस्क्यू जारी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x