Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : फर्जी बिल के जरिए करोड़ों रुपए के घपले व बिजनेस मेन को बदमाम करने वाले रबड़ व्यापारी सहित दो व्यापारी गिरफ्तार,गया जेल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : नकली बिल जरिए से सरकार को 8 से 10 करोड़ रुपए  की जीएसटी  का चूना लगाने के मामले में आज दो आरोपियों को केंद्रीय जीएसटी विभाग की फरीदाबाद टीम ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बल्लभगढ़ निवासी कारोबारी मनोज अग्रवाल और ओल्ड फरीदाबाद निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। इनके खिलाफ जीएसटी अधिनियम 2017 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज अग्रवाल रबड़ कारोबारी हैं और जीएसटी के लिए पंजीकरण कराया हुआ है। आरोप है कि बिना कोई कच्चा माल बेचे अनिल कुमार नाम का व्यक्ति फर्जी बिल बनाकर मनोज अग्रवाल को देता था।



मनोज तैयार माल बेचते समय इस बिल पर इनपुट-टैक्स क्रेडिट(उत्पादन-सामग्री पर लगे कर के लाभ का दावा) ले लेता था। इस तरह उसे जीएसटी की देनदारी में छूट मिल जाती थी। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही दोनों इस फर्जीवाड़े में जुटे हुए थे। प्रारंभिक जांच में अब तक उनके द्वारा 8 से 10 करोड़ का चूना लगाए जाने का अनुमान है। टीम को जांच के दौरान उनकी यह कारस्तानी पकड़ में आई, तो मामले की गहनता से जांच की गई।  पूरी तसल्ली होने के बाद टीम ने बृहस्पतिवार को छापेमारी कर दोनाें को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से फर्जी बिल, लैपटाॅप व अन्य कागजात जब्त किए गए हैं। टीम ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। फरीदाबाद में जीएसटी में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। जीएसटी टीम का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह के और भी मामले सामने आ सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरी होंडा सिटी कार, इसमें सवार चारों लोग सुरक्षित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम ने आज एक एकड़ जमीनों पर बन रही निर्माणाधीन अवैध फैक्टरी पर चलाया बुल्डोजर – वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगम की नोटिस देने के वावजूद अवैध नहीं रोका, तो बने अवैध निर्माणों को कर दिया सील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x