Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा के कुशासन से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मोदी और खट्टर के राज को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है.लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के दौरे पर निकली प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी की परिवर्तन रथयात्रा का सेक्टर 16 अनाज मंडी में जोरदार स्वागत किया जाएगा । यह परिवर्तन रथयात्रा हरियाणा में सत्ता बदलाव की उलटी गिनती शुरू कर चुकी है। यह बात एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के पथवारी माता मंदिर में एक प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देते हुए कही।



श्री सिंगला ने कहा कि 31 मार्च को फरीदाबाद में प्रवेश कर रही परिवर्तन रथयात्रा का स्वागत करने के लिए सेक्टर 16 अनाज मंडी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिले में प्रवेश करते ही यह पहला विशाल स्वागत होगा जिसमें सभी को जोरदार तरीके से सम्मिलित होना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में निकल रही परिवर्तन रथयात्रा ने हरियाणा में सत्ता की बयार बदल कर रख दी है। आज भाजपा के कुशासन से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और मोदी और खट्टर के राज को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। यह ऐसा मौका है कि जब जनता को अपनी गलती का अहसास हो रहा है कि वह भाजपा के झूृठ में फंस गए हैं। इसलिए हम लोगों को कांग्रेस के साथ दोबारा विश्वास दिलाएंगे कि देश में सभी वर्गों को लेकर केवल कांग्रेस ही चल सकती है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने 8 माह में 1215 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए-विर्क

Ajit Sinha

ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच ने एक डिपो धारक को गरीब को फ्री में मिलने वाले गेहूं के 80 कट्टे को गबन करने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने आज पलवल से भरी हुंकार, लाखों की संख्या में दिल्ली को घेरेंंगे चारों ओर से

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x