Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : अपराध शाखा ,सेक्टर -39 ने हत्या की कोशिश ,लूट ,डकैती ,लड़ाई झगड़े के दर्जनों मामले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : अपराध शाखा ,सेक्टर -39 ने हत्या की कोशिश करने, लूट ,डकैती, लड़ाई झगड़े के दर्जनों मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं जबकि इससे पहले इसके एक साथी को गिरफ्तार किया जा चूका हैं। पकड़ा गया आरोपी दिवाली के अवसर पर 2017 में जेल से पैरोल पर छूट कर आया था व इस आरोपी पर सदर गुरुग्राम थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 307,34 व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं।

एसीपी क्राइम शमशेर सिंह का कहना हैं कि अपराध शाखा ,सेक्टर -39 की टीम ने 28  फ़रवरी को सदर गुरुग्राम में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी लवली उर्फ़ विजयपाल निवासी राजीव कालोनी , नाहर  पुर ,स्पा , गुरुग्राम को गिरफ्तार किया हैं। यह आरोपी अपने एक साथी के साथ मिल कर 27 फ़रवरी को दीपक उर्फ़ मंजेश निवासी राजीव कालोनी ,नाहरपुर ,स्पा ,गुरुग्राम को लेनदेन को लेकर गोली मार दी थी। उनका कहना हैं कि इसके साथी भवानी उर्फ़ भावनु को पहले ही गिरफ्तार  किया जा चूका हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी विजयपाल उर्फ़ लवली ने बताया कि उस पर लूट ,डकैती,लड़ाई -झगडे व हत्या की कोशिश करने के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज  हैं और जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था। वह वर्ष 2017 में जेल से पैरोल पर छूट कर बाहर आया था।

Related posts

सोशल साइट्स पर बनी महिला दोस्त ने पहले  उसे होटल के कमरे में ले गई, फिर उसके साथ क्या हुआ, जानिए इस खबर में।  

Ajit Sinha

देश में पहली बार हरेरा कानून के तहत 3 बड़े बैंकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी

Ajit Sinha

नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता: सुरक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर भेजें जानकारी- पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x