Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस MLC दीपक सिंह ने की पुष्टि

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ी खबर आई है. राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश के अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इस बात की पुष्टि कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने की है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की वडोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी से चुनाव लड़ा था. राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की पुष्टि करने वाले कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है, ‘’राहुल गांधी पूरे देश के नेता हैं. वायनाड सीट से भी राहुल अमेठी की तरह कई लाख वोटों से जीतेंगे.’’ दीपक सिंह ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी दो-दो सीट से चुनाव लड़े थे. यह पारंपरिक बातें हैं.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, ‘’केरल कांग्रेस ने राहुल गांधी को केरल वायनाड सीट से को लड़ने का न्यौता दिया है. राहुल गांधी इसपर विचार करेंगे.’’ सुरजेवाला ने कहा कि अमेठी राहुल की कर्मभूमि है और रहेगी.’’बता दें कि वयनाड लोकसभा सीट राज्य में पार्टी का गढ़ मानी जाती है. एआईसीसी महासचिव ओमन चांडी ने कहा कि पार्टी नेता मांग कर रहे हैं कि गांधी को किसी दक्षिण भारतीय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए और “हमने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया है.” पार्टी केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 16 पर चुनाव लड़ रही है और उसने 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है लेकिन वयनाड और वडाकरा से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. वहीं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कोट्टायम में कहा कि उन्होंने गांधी से वयनाड सीट से लड़ने का आग्रह किया था जब वह हाल ही में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने केरल आए थे.

Related posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा देश भर में 10 हजार से अधिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाएगा-तेजस्वी सूर्या

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्त की हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाली रोहतक रोड के पुनर्विकास कार्य का शुभारम्भ किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x