Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : इम्पेरिअ स्ट्रक्चर लिमिटेड में डकैती डाल कर लाखों रूपए की सामानों को लूटने वाले 4 डकैतों को गिरफ्तार किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : इम्पेरिअ स्ट्रक्चर लिमिटेड, सेक्टर -62 में 5 सुरक्षाकर्मियों को हथियार बंद बदमाशों ने बंधक बना कर लाखों रूपए की डकैती   डालने  वाले 4 डकैतों को थाना सेक्टर -65 ने गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से सभी को पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। रिमांड के दौरान पुलिस सभी डकैतों से गहनता से पूछताछ कर बाकि के डकैतों को गिरफ्तार करेगीं। लूटी गई सामानों को बरामद करेगी।

प्रभारी शुक्पाल की माने तो 13 मार्च की रात को सेक्टर -62 स्थित इम्पेरिअ स्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में 10 -12 लोग हथियारों को लेकर घुस आए और कंपनी में तैनात 5 सुरक्षा कर्मियों को हथियार की नौंक पर बंधक बना लिया और कंपनी में जमकर लूटपाट की। तक़रीबन 17 -18 लाख रुपए के सामानों को लूट कर ले गए। उनका कहना हैं कि इस संबंध में कंपनी के वरिष्ठ प्रोजेक्ट इंजीनियर  मोहम्मद नवाजिश ने थाने में शिकायत दी थी। जिस पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 395 व 397 ,25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत दर्ज की गई थी। इसके बाद उनकी टीम ने केस की जांच शुरू की और तकनीक की सहायता से 16 मार्च को डकैती में लिप्त 4 डकैतों को पकड़ लिया। पकडे गए डकैतों के नाम सागर उर्फ़ हन्नी निवासी गांव बरोटा ,थाना रोजका मेव , जिला नूह , सुमित उर्फ़ सन्नी निवासी मकान न. 42 ,गली न. 2 ,गांव दमदमा ,सोहना, गुरुग्राम, रवि निवासी लहंडोला , तिगांव  ,जिला फरीदाबाद व सागर तंवर निवासी बहरमपुर ,गुरुग्राम हैं।  उनका कहना हैं कि 26 फ़रवरी को गुरुग्राम के हयात होटल में पकडे गए आरोपियों ने दीवार फांद कर डकैती डाली थी यह  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया ,उनका कहना हैं कि आज चारों डकैतों को अदालत में पेश किया गया हैं जहां से सभी डकैतों को पुलिस रिमांड पर लिए हैं जिनसे गहनता से पूछताछ  करेगी और बाकि के आरोपियों को गिरफ्तार करेंगी तथा लूटी गई सामानों को बरामद करेंगी।

Related posts

गुरूग्राम मैराथन 2024 बनेगा कंट्री का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट: डीसी

Ajit Sinha

एक सस्पेंडेड डॉक्टर ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी,पत्नी से महिला थाना में शिकायत करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha

सेव द सेवियर्स – आईएमए ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम की मांग की, डीसी को ज्ञापन सौपा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x