Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय विशेष

न्यूजीलैंड: गोलीबारी में बाल-बाल बची बांग्लादेशी क्रिकेट टीम, क्रिकेटर तमीम इकबाल का ट्वीट- सभी खिलाड़ी सुरक्षित

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी में बांगलादेशी क्रिकेटर बाल बाल बच गए हैं. स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. मस्जिद के पास जिस समय गोलीबारी हुई उस दौरान वहां पर बांग्लादेश के क्रिकेटर मौजूद थे. बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ट्विटर पर बताया कि गोलीबारी में सभी क्रिकेटर सुरक्षित हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने बताया, ”मस्जिद के पास हुए गोलीबारी में सभी क्रिकेटर सुरक्षित हैं. यह अनुभव बहुत ही डरावना था. आप सभी लोग हमारी सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करें.”

बता दें कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च दक्षिण द्वीप में स्थित एक मस्जिद में 50 राउंड फायरिंग की गई. जिस वक्त ये हमला हुआ था उस वक्त बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी भी उसी मस्जिद में थे.पुलिस ने एक बयान में कहा, “हमलावर अभी भी वहां पर सक्रिय हैं, क्राइस्टचर्च के लोगों को घर में रहने को कहा गया है. पुलिस स्थिति अपनी पूरी क्षमता के साथ जवाब दे रही है, लेकिन जोखिम का वातावरण बहुत अधिक है.”पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा कि “इस गंभीर घटना” के बाद से शहर के सभी स्कूलों को लॉकडाउन में रखा गया है. उन्होंने एक बयान में कहा, “पुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च में किसी भी संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है.”

Related posts

खरगे बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ कहने वाली भाजपा ही लोगों को बांटती और काटती है

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, पत्र में जंतर मन्त्र पर छात्रों से हुई बर्बरता का जिक्र

Ajit Sinha

इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय- जयराम रमेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x