Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :गाडी साइड न देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में चली गोलियां,एक पक्ष के 11 लोग घायल,पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : मानेसर थाना पुलिस ने गाडी की साइड न देने पर मारपीट और गोलियां चलाने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम नवल ,दिनेश व रविंद्र उर्फ़ बिल्लू हैं। इन्हें आज अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया हैं। इस मामले में कई और आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी हैं।

प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना हैं कि उनकी टीम ने मारपीट और गोलियां चलाने  के मामले में नवल, दिनेश व रविंद्र उर्फ़ बिल्लू निवासी गांव  नैनवाल,जिला गुरुग्राम को गिरफ्तार किए हैं। इन लोगों के कुछ दिन पहले गाडी साइड देने को लेकर दूसरे पक्षों के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों  पक्षों के बीच एक पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया पर आरोपी  अपने मन में  दूसरे पक्ष के प्रति रंजिश रखे हुए थे। उनका कहना हैं कि इसके बाद गांव ढाणी नैनवाल में उस पक्ष का एक लड़के के साथ झगड़ा हो गया. यह लोग उस झगड़े में शामिल हो गए और पीड़ित लड़के को ढाल बना कर उस पक्ष के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और इस झगड़े में आरोपी पक्ष ने कई राउंड गोलियां चला दी। जिसमें एक पक्ष के 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें 6 लोगों को छरें लगे हैं और 5 लोग लाठी -डंडे से चोट लगने से घायल हुए हैं जिन्हें घायल अवस्था  में रॉकलैंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए  भर्ती कराया गया हैं जहां पर अभी घायलों  का ईलाज चल रहा हैं।

Related posts

चुनाव प्रक्रिया को देखने और समझने, 11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मण्डल गुरूग्राम पधारा।

Ajit Sinha

शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गुरुग्राम में की समीक्षा

Ajit Sinha

राज्यसभा चुनावः भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x