Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज 8 इंस्पेक्टरों को जिले के अलग -अलग थानों के एसएचओ के पदों पर नियुक्त किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आठ इंस्पेक्टरों को अलग -अलग थानों में एसएचओ और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज के पदों पर  नियुक्त किए हैं,पिछले कुछ समय से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंस्पेक्टरों के तबादले व नियुक्ति  का सिलसिला लगातार जारी हैं। इस क्रम में आज जिले के कई थानों के एसएचओ के तबादले हो चुके हैं और  खाली पदों पर नियुक्ति  किए जा रहे हैं। आप तबादले की लिस्ट को आप स्वंय पढ़ सकते हैं।

तबादले लिस्ट के अनुसार निरीक्षक सुभाष को एसएचओ थाना धौज से बदल कर क्राइम ब्रांच एनआईटी,निरीक्षक शफ़ीउद्दीन को कम्प्लेन ब्रांच से बदल कर ओल्ड फरीदाबाद थाने का एसएचओ,निरीक्षक नरेंद्र को पुलिस लाइन से हटा कर सेंट्रल थाने का एसएचओ, निरीक्षक कवलजीत को पुलिस लाइन से हटा कर एसएचओ सिटी बल्लभगढ़, निरीक्षक योगेंद्र को पुलिस लाइन से हटा कर सेक्टर -7 थाने के एसएचओ , निरीक्षक अमित को ट्रैफिक स्टाफ से बदल कर सेक्टर -17 थाने के एसएचओ, निरीक्षक दीपक  को पुलिस लाइन से हटा कर सेक्टर -58 थाने के एसएचओ व निरीक्षक विकास कौशिक को पुलिस लाइन से हटा कर एनआईटी थाने के एसएचओ लगाए हैं।



Related posts

फरीदाबाद:प्रेमी संग मिलकर सो रहे अपने पति को जिंदा जला कर मारने,फिर उसे आत्महत्या बताने वाली महिला अरेस्ट

Ajit Sinha

मोबाइल से सिम व आधार कार्ड चोरी करके अपने फोन में यूपीआई जेनरेट कर अपने खाते में 10 लाख रूपए धोखे कर लिए ट्रांसफर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम को आर्थिक तौर से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे- यश गर्ग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x