Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में संघर्ष विराम का दो बार उल्लंघन किया

 संवाददाता : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटार्र बम दागे। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस साल किये गये पहले संघर्ष विराम उल्लंघन में कोई भी घायल नहीं हुआ। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह करीब आठ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद सुबह करीब नौ बज कर 35 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फिर से गोलीबारी की गई और 51 एमएम के मोर्टार बम दागे गए। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारे बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।’’ गौरतलब है कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम इलाकों में तैनात जवानों पर दो फरवरी को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया था जिसे भारतीय सैनिकों को विफल कर दिया था।

आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुस आये थे और उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करते हुये जवानों को निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने अंडर बैरल ग्रेनेडों का भी इस्तेमाल किया था। इस हमले का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेनब ब्रिज – दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क और अंजी ब्रिज का किया उद्घाटन-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज राजस्थान की विधायक श्रीमती शोभा रानी को किया सस्पेंड, “कारण बताओ नोटिस किया जारी”

Ajit Sinha

जो गुंडे ममता दीदी की शह पर आज छिपकर बैठे हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि जहां छिपना है छिप जाओ- अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x