Athrav – Online News Portal
Uncategorized

गुरुग्राम :शिवाजी थाना पुलिस ने अपहरण किए गए 3 साल के मासूम बच्चे को सकुशल किया बरामद, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम:शिवाजी नगर  थाना पुलिस ने 3 साल की अपहत मासूम बच्चे को मात्र कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया और साथ में पुलिस ने अपहरण करने वाली आरोपी  महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे की मां पिंकी की शिकायत पर शिवाजी नगर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं और उसकी डॉक्टरी जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

एसएचओ राजेंद्र यादव का कहना हैं कि उन्हें आज सुबह सूचना मिली थी कि मकान नंबर -203 , हीरा नगर,गुरुग्राम के समीप से एक मासूम बच्चे का अपहरण किया गया हैं, इसके बाद वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। इसके बाद उन्होनें घटना स्थल के आसपास में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें दिखाई दिया की एक महिला 3  वर्षीय मासूम बच्चे प्रियांशु  को उठा कर भाग रहीं हैं। उनका कहना हैं कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महिला की तस्बीर देखने के बाद अपहत प्रियांशु की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें मालूम हुआ की वह महिला को अपहत बच्चे प्रियांशु को  ॐ नगर ,गुरुग्राम हैं जहां से  प्रियांशु को उसके कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। और साथ में आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी माने तो पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम क्रांति उर्फ़ शांति निवासी गांव नाथ मल ,थाना भोजपुर ,जिला आरा ,बिहार हाल ॐ नगर ,गुरुग्राम बताया।

Related posts

2005 Delhi serial blasts: Court likely to deliver verdict today

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पं. शिव चरण लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

‘पंजाब में खून का बेटा और यूपी में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x