Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक राष्ट्रीय

फरीदाबाद : 2019 का आम चुनाव अहम,सभी को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए मजबूत सरकार को चुनने की है जरूरत,अश्वनी चौबे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बिहार बक्सर से बीजेपी के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मौजूदा समय में देश को मजबूत सरकार की आवश्यकता है।  मजबूर सरकार की नहीं। पिछले 5 सालों में हर क्षेत्र में भारत में प्रगति की है। सबका साथ सबका विकास एनडीए सरकार का मूल मंत्र है।



केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सार्क चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  एसएस बांगा के आवास पर निजी कार्यक्रम में भाग लेने फरीदाबाद आए थे। वहां उपस्थित शहर के उद्योगपतियों शिक्षाविदों सामाजिक कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 2019 का आम चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। देश को एक ऐसे सशक्त सरकार की आवश्यकता है। जो भारत को हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर ले जाए। उन्होंने सभी से आम चुनाव में अपने अपने क्षेत्र में किए गए केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने लोगों के बीच प्रचार-प्रसार का आह्वान भी किया। उन्होंने आयुष्मान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में इस योजना को सराहा जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ करने पर प्रकृति उसे छोड़ती भी नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री चौबे ने केदारनाथ त्रासदी जिसमें वह खुद फंसे हुए थे।  आप बीती सुनाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाया। इससे पूर्व श्री बांगा के घर पर पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत उद्योगपति जी एस बांगा, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, उद्योगपति एसएस बांगा, सतीश गर्ग, प्रदीप मोहंती, प्रणव शुक्ला धनंजय कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, कैलाश शर्मा, दीपक झा आदि ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। इस अवसर पर फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव खेमका, उद्योगपति संदीप सिंघल, प्रदीप सिंघल के अलावा आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

यदि इसी लूट के लिए महाराष्ट्र सरकार सत्ता में आई है तो इसके विरोध में प्रदेश की जनता को भी अपनी ताकत दिखानी पड़ती है.-बीजेपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परेशान बायर्स ने आज सेक्टर- 76 स्थित बिल्डर कंपनी एडल डिवाइन कोर्ट सोसायटी में इकट्ठे होकर किया प्रदर्शन

Ajit Sinha

ओडिशा के कंधमाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सीधा लाइव सुने वीडियो में 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x