Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ के एक मिठाई की दुकान में बदमाशों ने की भारी तोड़फोड़,हरकते हुई वहां लगे सीसीटीवी कमरें में कैद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के मेन बाजार में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक मिठाई की दुकान पर किया ताबड़तोड़ हमला उधार में दी गई मिठाई के पैसे मांगने को लेकर हुआ था बदमाशों के द्वारा दुकानों व वहां खड़ी गाड़ियों की तोड़ फोड़  का वाक्य वहां सीसीटीवी में कैद।



 तस्वीरों में दिखाई दे रहा है यह नजारा बल्लभगढ़ के सबसे व्यस्त मुख्य बाजार का है जहां पर सीही  गेट के पास भगवती स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है इसी दुकानदार ने बल्लभगढ़ के वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले कुछ लड़कों  को उधार में मिठाई दी थी जिसका पैसा उन्होनें  जब उनसे मांगा तो वह आग बबूला हो गए और अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर दुकान पर हमला कर दिया जिसमें दुकानदार को चोटे आई और दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। यह पूरी घटना क्रम  बल्लभगढ़ की अग्रसेन चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर घटी लेकिन जब तक खाकी वर्दी के रखवाले  पहुंच पाते जब तक हमलावर तोड़फोड़ करके फरार हो चुके थे पुलिस की मानें तो अभी उन्हें लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है और वह दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं जैसे ही उनके पास लिखित में शिकायत आएगी वह उसी पर कार्रवाई कर देंगे ,

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन ने की पूरी पंचायत चुनाव की तैयारियां: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व भाजपा नेता राजेश नागर पहुंच कर पौधारोपण किया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का रिश्वतखोर एएसआई 4 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x