Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : चित्रांश परिवार ने मनाया परिवार मिलन समारोह, इस समारोह में चित्रांश परिवार के सदस्यों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:चित्रांश परिवार फरीदाबाद की ओर से शनिवार देर शाम सेक्टर 16 स्थित एक होटल में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में करीब 150 परिवारों ने भाग लिया। चित्रांश परिवार के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। समारोह का शुभारम्भ योगेंद्र प्रसाद, बीपी वर्मा, डॉ रवि सहाय, अजय कुमार श्रीवास्तव, आर पी श्रीवास्तव व अन्य ने दीप प्रज्जवलि कर किया। इसके साथ ही साथ वंदे मातरम गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की गई।



समारोह का संचालन चांदनी वर्मा व डॉ जितेंद्र ने किया। समारोह में चित्रांश परिवार के बुजुर्गों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन से लोग तनाव मुक्त होते हैं, एक साथ मिलजुल कर पारिवारिक माहौल में ऊर्जावान महसूस करते हैं। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, माही, श्रृष्ठी , सार्थक, कुषाग्र सहित चित्रांश परिवार की बेटियाें व बेटों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत झूमा दिया। कोर कमिटी की ओर से चित्रांश परिवारों के सदस्यों केे लिए एक हेल्प डेस्क बनाने की घोषणा की गई, जिसमें डॉक्टर्स, इंजीनियर, बिजनेस मैन व अन्य पेशों से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी समय उनकी मदद ली जा सके। इसके अलावा चित्रांश परिवार की एक डायरेक्टरी तैयार कराकर उसे सभी परिवारों में वितरित करने का भी फैसला समारोह में लिया गया। समारोह में डॉ प्रतुल प्रिर्यदर्शी, शंशांक, राजेश, अभिषेक,आशीष, अमित आदि  मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश में गरीबों को पहले चरण में मिलेंगे 50 हजार प्लाट, दो दिन बाद खुलेगा पोर्टल , हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रम-मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जब तक लाइनमैन को बहाल नही किया जाता तब तक उनके संघर्ष की ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:राष्ट्र निर्माण के लिए परोपकार की भावना से काम करें छात्रः कुलपति प्रो. तोमर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x