Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में आज रात एक कपडे की दुकान मैं लगी भयंकर आग ,धु धु जलती हुई देखिए इस वीडियो में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार के एक दुकान में आज रात अचानक भयंकर आग लग गई, आग लगने की खबर पूरे बाजार में फ़ैल गई,फिर क्या था दुकानदारों और चलते फिरते लोगों में भगदड़ मच गईं। इसके बाद एक -एक -करके फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और लगी आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इस आग में लाखों के नुक्शान होने की खबर हैं,लगी आग की वीडियो इस खबर में  आप स्वंय  देख सकते हैं।

ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में आज रात तक़रीबन साढ़े आठ बजे हीरा मेडिकल के नजदीक एक होजरी कपडे की दुकान हैं जिसमें अचानक भयंकर आग लग गई यह दुकान दो मंजिला हैं, के निचली दुकान में लगी आग की लपटे सड़क पर निकलने लगी, जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों  में भगदड़ मच गई, साथ के कई बड़े -बड़े दुकानों में भी ग्राहक खरीदारी कर रहे थे, वह लोग भी दुकानों से निकल कर भागने लगे। लोगों आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी, जब तक लगी आग और दुकानों को अपनी चपेट ले पाती, उससे पहले एक एक करके 4 -5 फायर बिग्रेड की गाड़िया  मौके पर पहुंच गई और  आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया और जल्द ही आग पर काबू कर लिया।




 

 

Related posts

फरीदाबाद : प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल के बड़े पुत्र अनुज गोयल उर्फ़ मोनू ने बीती रात अपने कार्यालय में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: युवाओं को मिला जीवनदान फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ने युवा स्ट्रोक मरीजों का किया सफल उपचार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अनुभव आधारित शिक्षा में हैं उद्योग के समाधान- डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x