Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बल्लभगढ़ :दयालपुर गांव के खेल स्टेडियम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 500 लोगों ने कराई स्वस्थ जांच,संस्थाओं का किया धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बल्लबगढ़: दयालपुर के खेल स्टेडियम में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेडक्रोस जिला समाज कल्याण विभाग, स्वस्थ विभाग व आंगनबॉडी और आदि संस्था दयालपुर ने मिलकर किया।मेले का शुभारंभ रेडक्रोस अधिकारी जतिन द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला के अलावा दयालपुर गांव के सरपंच निशांत, नायब तहसीलदार हरीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शुशीला, आदि संस्था की निर्देशिका रेनू अनुज सिंह तथा इलाके के गणमान्य वयक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर स्वाथ्य जांच, आंखों की जांच के अलावा विकलांगों के सहायता के लिये व्हीलचेयर, बैशाखी, कानों से सुनने की मशीन आदि बांटी गई।
इस मेले में 500 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। मरीजों की यह जांच कयूआरजी अस्पताल के डॉक्टर नितिन व अन्य सहयोगी डॉक्टरों ने की जिसमें 150 दिव्यांग बच्चे, महिला व व्यक्ति शामिल हुए। इस मेले के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मेले में दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। आदि संस्था की निर्देशिका रेनू अनुज सिंह ने मेले में पहुंचे अथितियों का धन्यवाद किया।



Related posts

फरीदाबाद :अथर्व न्यूज़ की ओर से बधाई :गणतंत्र दिवस पर सेक्टर – 58 के एसएचओ नरेद्र सांगवान को प्रेजीडेंट पुलिस अवार्ड मिला ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: IZYF24 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी के साथ डीएवी सेंटेनरी कॉलेज ने जीते 14 पुरस्कार

Ajit Sinha

पंजाबी समाज से धनेश अदलखा को हरियाणा सरकार में चेयरमैन तथा सुमन बाला को फरीदाबाद नगर निगम की महापौर बनाने पर स्वागत समारोह आयोजित की गईं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x