Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना टीम के साथ नए साल की बधाई दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को आज वीरवार को सेक्टर -21 सी कार्यालय में ग्रीन फील्ड कालोनी रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना अपने टीम के साथ नए साल और बेहतरीन कानून ब्यवस्था देने पर बधाई देने पहुंचे। बधाई लेने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने उपस्थित आरडब्लूए के सदस्यों से बातचीत की और ग्रीन फील्ड कालोनी के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि वहां बिजली -पानी की ब्यवस्था अब कैसी हैं।

 उपस्थित लोगों ने उन्हें बताया कि पहले के मुकाबले अब ग्रीन फील्ड कालोनी में बिजली -पानी की ब्यवस्था बहुत ही बेहतर हैं और जहां तक क्राइम की बात हैं, तो वह भी बेहतरीन कानून ब्यवस्था के चलते अभी बिल्कुल ठीक हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को बधाई देने के वक़्त आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, सुभाष सचदेवा, अतुल सरीन , पवन तुलसियान, अनिल मघान , वी. के. सहगल, पी. एन. शर्मा, नूतन शर्मा, सुचित्रा, किशोर गांगुली, सईद अली, जगदीप सिंह मजीठिया  व मिस्टर नय्यर मौजूद थे।  पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने  आए सभी आरडब्लूए के सदस्यों  को आश्वस्त किया कि जनता की जो भी जेनुअन समस्या हैं वह लोग उनके सामने रख सकते हैं।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन बनीं मिसेज इंडिया:जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब

Ajit Sinha

नॉएडा में कोरोना संक्रमित के 125 और फरीदाबाद में 110 नए केस आए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज गांव दौलताबाद में हाथों से अवैध रूप से बने शेडों को तोडा, कई बार पहले भी तोड़ चुके हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x