Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : चलती चेवरोलेट एन्जॉय कार में लगी भयंकर आग, इस गाडी से तीनों मा -बेटे को लोगों ने शीशा तोड़ कर सुरक्षित निकाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : वीरवार देर सांय बाईपास रोड स्थित सेक्टर -8  मोड़ के पास एक चलती  चेवरोलेट एन्जॉय कार में अचानक भयंकर आग लग गई। जलते हुए कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसे वक़्त रहते हुए राहगीरों ने तीनों लोगों को कार का शीशा तोड़ कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जब तक मौके पर फायर बिग्रेड की गाडी मौके पहुंची तब तक आग पूरी गाडी को अपने चपेट में ले चुकी थी।

चश्मदीद मनोज कुमार की माने तो वह वीरवार की देर सांय करीब साढ़े सात बजे बाईपास रोड ,सेक्टर -8 के पास से रहे थे, उस दौरान उन्होनें देखा कि एक चलती कार में आग लगी हुई हैं, उस वक़्त उस कार में  एक महिला व दो लड़के मौजूद थे। गाडी में लगी आग को देख कर वहां से गुजर रहे लोगों ने वक़्त रहते हुए कार का शीशा तोड़ कर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकला।

इसके बाद आग धीरे धीरे पूरी कार को अपने चपेट में ले लिया व आग भयंकर रूप ले लिया और आग  की लपटें भी काफी निकलने लगी, जिस कार में आग लगी थी  उसे आप धु धु कर जलती हुई का वीडियो आप स्वंय इस खबर में देख सकते हैं।

इस मामले में सेक्टर -7 थाने के एसएचओ महेश कुमार का कहना हैं कि चेवरोलेट एन्जॉय कार में भयंकर आग लगी थी और उस कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसे सुरक्षित बाहर निकल आए थे। उस में एक मां और उनके दो बेटे थे जोकि सेहतपुर ,पल्ला के रहने वाले थे। वह लोग बल्लभगढ़ की तरफ से अपने घर पल्ला की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

 

Related posts

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने तो बेरोजगार तो दिया, अब तो इक्छामृत्यु दे दो, जिन्दा रखना है तो बिजली के कनेक्शन दे दो, विपिन भाटिया

Ajit Sinha

हरियाणा: आरडब्ल्यूए लाइसेंसशुदा एजेंसियों से ही नियुक्त करे सिक्योरिटी गार्ड- एडीजीपी विर्क  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘मैं भारत बोल रहा हूं’ मीडिया विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एक अनोखी पहल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x