Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल वाजपेयी की जयंती पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल वाजपेयी की जयंती पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के टाउन पार्क में बनने वाली अटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया जो अगले 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगी। अटल लाइब्रेरी की लागत 1 करोड़ 85 लाख रूपये होगी और इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की सभी रचनाओं के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ी किताबें और ग्रंथ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।



इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह लाइब्रेरी हरियाणा की जनता और हरियाणा की सरकार की तरफ से अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जैसा व्यक्तित्व राजनीति में और कोई नहीं देखने को मिला है।  उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन दर्शन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा है क्योंकि उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ हमेशा राजनीति की और सत्ता के लिए कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। विपुल गोयल ने कहा कि बीजेपी सरकार अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है और हरियाणा सरकार ने भी अंत्योदय सरल केंद्र प्रदेश भर में खोलकर वाजपेई के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक प्रयास किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के आखरी छोर तक पहुंच सके।  विपुल गोयल ने कहा कि टाउन पार्क में बनने वाली यह लाइब्रेरी उत्तर भारत की सबसे बड़ी लाइब्रेरी होगी । इस मौके पर बीजेपी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, पार्षद नरेश नंबरदार, छत्रपाल, विजय शर्मा, वासुदेव अरोड़ा एनके गर्ग, नवल किशोर शर्मा, चौधरी चांद सिंह, वजीर सिंह डागर, वीके शास्त्री, प्रकाशवीर नागर, कुलदीप जय सिंह, सुरेंद्र बबली, राकेश गर्ग अखिलेश और सुरजीत अधाना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक तेज रफ़्तार कार ने एक साथ खड़ी कई कारों में मारी जोरदार टक्कर,एक कार हवा में लटकी, कई के परखच्चे उड़े।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लबगढ़ के ऐतिहासिक मटिया महल को मटियामेट करने वाले माफियाओं के काले कारनामे जारी: पाराशर

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने मनाही के बावजूद पटाखे बेचने पर आरोपी चमन को पटाखों से भरे कार्टून सहित किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x