Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जवाहर कालोनी स्थित वी.एम सीनियर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जवाहर कालोनी स्थित वी.एम सीनियर सैकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में डिवाईन पब्लिक स्कूल के निर्देशक एस.एस. गोसांई व डा. वी.के. कपूर ने शिरकत करते हुए छात्र-छात्राओं से शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ सामाजिक उत्तरादायित्वों को निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर हिस्सा लेते रहना चाहिए क्योंकि आज खेलों में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।



इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जैसे पंजाबी गिद्धा, क्रिसमस नाट्य व गढवाली नृत्य और नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा क्रिसमस संगीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य श्रीमती प्रवीन वशिष्ठ द्वारा वार्षिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया व वीएम सीनियर सैकेंडरी के निर्देशक एमएल धींगडा द्वारा अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान के द्वारा किया गया।

Related posts

फरीदाबाद:कांग्रेस ने दलित समाज का हमेशा किया शोषण, समझा केवल वोट बैंक : कृष्णलाल पंवार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मैरिज गार्डनों में आयोजित शादियों में आए लोग, अपने वाहनों को सड़कों पर खड़े करने के कारण लगती जाम, 8 संचालकों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस समारोह,सेक्टर -12 में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x