Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिन प्रत्याशियों ने एफिडेविट में अपने कुछ तथ्यों (क्रिमिनल एवं प्रॉपर्टी )को छुपाया है,उनके नामांकन रद्द करने की मांग ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से आज रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित में शिकायत दी गई कि फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में जिन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था उसमें कुछ प्रत्याशियों ने जो एफिडेविट दिया था उसके अंदर अपने कुछ तथ्यों (क्रिमिनल एवं प्रॉपर्टी )को छुपाया गया है जिसके बारे में बीजेपी लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट पहले भी लिखित में शिकायत दे चुका है



और चुनाव आयोग ने भी नोटिफिकेशन जारी किया जिसको अखबार में भी प्रेषित किया गया था. इन सभी प्रत्याशियों से समय सीमा निर्धारित कर स्पष्टीकरण माँगा था जो की उनके द्वारा नहीं दिया गया. आज एक बार फिर से भाजपा लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित में शिकायत कर इनके नामांकन रद्द करने की मांग की.इस अवसर पर प्रकाशवीर नागर,संतराम शर्मा,भीम पुजारी,प्रदीप सांडिल्य,के.एल शर्मा,जीत सिंह रावत व अन्य एडवोकेट उपस्तिथ रहे.

Related posts

फरीदाबाद सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला 2025 का हुआ शानदार आगाज -देखें वीडियो

Ajit Sinha

सूरजकुंड मेला परिसर में तीन से 10 नवंबर तक लगेगा पहला दीवाली मेला, तैयारी तेज: एमडी नीरज कुमार

Ajit Sinha

आई एम टी फरीदाबाद की वार्षिक आम सभा में वादों को पूरा करने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल का किया धन्यवाद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!