Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनावों में मिली जीत की मनाई ख़ुशी, 2019 का चुनाव जीतेंगें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत पर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा  ने कहा कि पांचों निगम चुनावों में जीत भाजपा की नीति व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल  नेतृत्व में सुशासन ,पारदर्शिता ,के साथ हुए  विकास कार्यो एवं कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्रवाद,जातिवाद,वंशवाद  को समाप्त कर सबका साथ सबका विकास को अपनाते हुए  हरियाणा में विकास किया है।
इस अवसर पर बल्लबगढ विधायक मूलचन्द शर्मा ,हुकुम चन्द सिंह भाटी,जिला उपाध्यक्ष राज कुमार बोहरा,किरण सोरौत,सचिव अंजू भडाना,संजीव भाटी,आई.टी प्रमुख अमित आहूजा,पारस भारद्वाज,टिपर चन्द, सदस्य शेर  सिंह भाटिया,मंजू गुलाटी,राजबाला शर्मा ,रेखा दीक्षित ,रविन्द्र राघव,मुन्नालाल,प्रदेश  का.सदस्य वीरपाल गुर्जर, अनिता शर्मा ,मंडल अध्यक्ष अरूण द्विवेदी ,बी.एन पाण्डेय,विरेन्द्र यादव,रमेश  विष्ट ,ललित सैनी,ठा.विजयपाल सिंह, राधे श्याम  भाटिया, ओ.बी.सी मोर्चा जिला अध्यक्ष हरेन्द्र भडाना,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष लार्जर रंजीत सेन व गौरव शर्मा ,रविन्द्र फौजदार,अभिषेक  कुमार,  अभिषेक  देशवाल ,मो.जावेद,राज कुमार शर्मा  , हन्नी, कपिल, अनिल पाथरे,रजत जेसवाल,प्रवीन चैधरी आदि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को  लड्डू खिलाकर ख़ुशी  का ईजहार किया और कहा कि हरियाणा में फिर से 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ।

PropellerAds

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड वालों ये वक़्त चुकने का नहीं, बल्कि बड़खल से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को जिताने का है-वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha

पत्रकारों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, पत्रकार योगेश गौतम पर हमला करने वाले 3 बदमाशों को किया अरेस्ट:सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवल भड़ाना सनसनीखेज हत्या कांड में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक और आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x