Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसे खुदवाया क्यों,आप नेता धर्मबीर का प्रदर्शन,विधायक के कोठी पर करेंगें प्रदर्शन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सैक्टर-21 से लेकर कोढी कॉलोनी से होते हुए गांधी कॉलोनी चौक तक जाने वाले पेरीफरल रोड के निर्माण में किए जाने वाली देरी से नाराज सैंकडोंं लोगों ने आज  आप नेता धर्मबीर भडाना के नेतृत्व में सडक पर बैठकर प्रदर्शन किया और तुरंत प्रभाव से रोड के निर्माण की मांग की। ज्ञातव्य है कि इस पेरीफरल रोड को पूरी तरह से खोद दिया गया है, मगर एक महीना होने के बावजूद भी रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते खुदे हुए रोड की सारी मिट्टी लोगां के घरों में घुसती है और लोग परेशान हैं। आप नेता धर्मबीर भडाना ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक को आम गरीब लोगों की बिल्कुल परवाह नहीं है। अगर इस सडक का निर्माण नहीं कराना था, तो इसको खुदवाया ही क्यां गया।
रोड के खोदे जाने की वजह से न तो यहां पर वाहनां के जाने के लिए व्यवस्था है और लोगों के घरों में मिट्टी उडकर जाती है, वो अलग। लोग बहुत परेशान है, मगर स्थानीय विधायक को लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्हांने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जब एक स्थानीय विधायक अपने घर से लगती हुई सडक को ही नहीं, बनवा पा रही हैं, तो वो क्षेत्र में क्या विकास कार्य करवाएंगी। भडाना ने कहा कि आज शहर की हालत बदहाल है, बडखल विधानसभा क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं, मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सैक्टर-48 में जलभराव की विकट स्थिति, गांव बडखल में मेन रोड की खस्ता हालत या क्षेत्र के किसी भी हिस्से की बात कर लें भाजपा की स्मार्ट सिटी की पोल खुलती नजर आ रही है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। धर्मबीर भडाना एवं स्थानीय लोगो द्वारा रोड पर बैठकर धरना देने की बात सुनकर निगम के जेई मौके पर आए और 1० दिन के अंदर रोड के निर्माण की बात कही। उनके आश्वासन के बाद लोगां ने धरना समाप्त किया। धर्मबीर भडाना ने कहा कि अगर 1० दिन के अंदर सडक का निर्माण नहीं हुआ, तो अगला धरना स्थानीय विधायक की कोठी पर देंगे। धरने को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी सुरजीत नागर ने कहा कि सडक बनाने के नाम पर लोगों के घरों के आगे रोड को खोदना और फिर उसको इसी स्थिति में छोड देना कहां का न्याय है। निगम प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और लोगों की परेशानी को समझना चाहिए। उन्हांने स्थानीय विधायक पर विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वो ‘पिक एण्ड चूज’ की नीति के तहत कार्य करवा रही हैं। धरने में स्थानीय निवासी पलटूराम, अनिल भाटिया, राजेन्द्र पांचाल, राजेन्द्र पाल, पवन अरोडा, हिमांशु गोला, आशीष रोहिल्ला, तेजस पांचाल, विनय कपूर, अमित कुमार, धरमवीर जैमिनी, गौरव कुमार राजपूत, सुरजीत नागर, प्रवीण टुटेजा एवं सतीश लविन आदि शामिल थे।

PropellerAds

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने आज तुरंत प्रभाव से 54 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से परिवार के साथ भेज रही हैं हरिद्वार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर -16 की सब्ज़ी मंडी में आढ़तियों ने मंडी बंद के दौरान की सीएम मनोहर के खिलाफ किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x